Move to Jagran APP

विनय कुमार बने पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता

पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता कासिम अंसारी का मुख्यालय स्थानांतरण कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Apr 2017 03:15 AM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 03:15 AM (IST)
विनय कुमार बने पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता
विनय कुमार बने पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता

भागलपुर । पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता कासिम अंसारी का मुख्यालय स्थानांतरण कर दिया गया। उनके स्थान पर विनय कुमार को भागलपुर में पुल निर्माण निगम का वरीय परियोजना अभियंता बनाया गया। उन्होंने पद भी संभाल लिया है। इसके पूर्व विनय कुमार कटिहार में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वरीय परियोजना अभियंता के बदलने के साथ ही विक्रमशिला सेतु, विजयघाट पुल, लोकमानपुर पुल एवं विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल को खगड़िया प्रमंडल से भागलपुर प्रमंडल में वापसी होने की संभावना बढ़ गई है। गौरतलब है कि तत्कालीन वरीय परियोजना अभियंता कासिम अंसारी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए मुख्यालय द्वारा तकरीबन चार महीने पूर्व विक्रमशिला सेतु, लोकमानपुर पुल, विजयघाट पुल व समानांतर पुल खगडि़या प्रमंडल में हस्तानांतरित कर दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.