जिला अग्निशमन पदाधिकारी को मिला 'राष्ट्रपति पदक'
फोटो है : 14 अगस्त को ट्रैक पर फोटो है। -------------- जागरण संवाददाता,
भागलपुर। जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनय प्रसाद सिंह को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी उन्हें मुख्यालय से प्राप्त हुई है। तत्कालीन डीजी पीएन राय ने इनके नाम का प्रस्ताव भेजा था। विनय प्रसाद सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से शेखपुरा के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी शेखपुरा जिले से हुई है। वे फरवरी 1990 से इस सेवा में आए हैं। भागलपुर में चार जून को उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। इसके पूर्व वे मुख्यालय में पदस्थापित थे। उन्होंने पदक मिलने पर अपने वरीय अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उन लोगों के सहयोग से ही ये पदक उन्हें मिला है। मुख्यालय से एडीजी रविंद्र कुमार ने भी उन्हें राष्ट्रपति पदक मिलने पर प्रशस्ति पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र में परिवार का सहयोग और हिम्मत मिलता रहा है। जिस कारण उन्हें यह पुरस्कार मिला है।