सीएए का विरोध करना गलत : जगन्नाथ शाही
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करना बिल्कुल गलत है क्योंकि बिल में कहीं भी किसी मुस्लिम की चर्चा नहीं है। ये बातें रविवार को खलीफाबाग स्थित जिलोका इंस्टीच्यूट मे आयोजित प्रेसवार्ता में विश्व हिदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कही।
भागलपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करना बिल्कुल गलत है, क्योंकि बिल में कहीं भी किसी मुस्लिम की चर्चा नहीं है। ये बातें रविवार को खलीफाबाग स्थित जिलोका इंस्टीच्यूट मे आयोजित प्रेसवार्ता में विश्व हिदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कही।
उन्होंने कहा कि बिल में किसी की नागरिकता छीनने की कोई चर्चा नहीं की गई है। संसद में विचार-विमर्श के बाद ही बिल को पारित किया गया है। इसके विरोध करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र यज्ञ में सभी सदस्यों की सहभागिता हो, इसके लिए विश्व हिदू परिषद् की ओर से साल में एक बार धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम आयोजित की जाती है। कहलगांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की अच्छी-खासी भागीदारी रही। रविवार को भागलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांत सह संगठन मंत्री चितरंजन, विभाग मंत्री पारस शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, राकेश सिन्हा, अंकित सर्राफ, रोहित रजक, पिंकी बागोरिया, मनीषा केसान आदि थे।