Move to Jagran APP

'मुझे बहू भोज में जाना है', बस पति से इस जिद पर लड़ी भागलपुर की प्रियंका, रात में दे दी जान

मुझे बहू भोज में जाना है तो जाना है। पति से इसी बात पर 24 साल की प्रियंका का विवाद हुआ। जमकर बहस हुई और फिर उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी कल्पना परिवार वालों ने न की थी। ऐसी बात प्रियंका के पति भैरो ने कही है।

By Alok Kumar MishraEdited By: Shivam BajpaiPublished: Sat, 26 Nov 2022 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 05:37 PM (IST)
'मुझे बहू भोज में जाना है', बस पति से इस जिद पर लड़ी भागलपुर की प्रियंका, रात में दे दी जान
मृत मिली भागलपुर में 24 साल की विवाहिता प्रियंका।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : जिले के हबीबपुर थानाक्षेत्र के दाऊदबाट में शादी समारोह में जाने की बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी आवेश में पत्नी ने खुदकुशी कर ली। गुस्से में आकर यह कदम उठाने से पहले भैरो चौरसिया की पत्नी प्रियंका देवी (24) को अपने आठ महीने के पुत्र का भी ख्याल नहीं आया कि उसके बाद दुधमुंहे का ख्याल कौन रखेगा? उसका लालन पालन कैसे होगा?

loksabha election banner

सूचना मिलने पर हबीबपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, भैरो चौरसिया ने बताया की शादी समारोह में जाने की बात को पत्नी प्रियंका से विवाद हो गया। पत्नी शादी में जाने का दवाब डाल रही है। जबकि वह अपनी पत्नी को शादी में नहीं बल्कि 27 तारीख को बहू भोज में जाने की बात कह रहे थे। लेकिन वह यानी प्रियंका शादी में जाने की जिद्द पर अड़ी थी। इसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद भौरो बगल के कमरे में जाकर सो गए।

  • -शादी समारोह में जाने की बात को लेकर दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने कर ली खुदकुशी
  • -मृतक प्रियंका के मायके वाले ससुराल वाले पर हत्या का लगा रहा आरोप

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

शुक्रवार की रात्रि के 10:30 बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह उठकर आकर देखा तो पत्नी प्रियंका पंखे से लटक रही थी। गला में दुपट्टा का फंदा लगाया था। उसे उतारकर तुरंत स्थानीय डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कजरैली से मृतक प्रियंका के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। मृतक प्रियंका के पिता राजू मोदी पुत्री की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हबीबपुर थानाध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि प्रियंका के पति भैरो को पूछताछ के लिए पुलिस थाना लाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.