Move to Jagran APP

तेजाब कांड : मृत छात्रा के चाचा ने प्रिंस और राजा को पहचाना Bhagalpur News

मोजाहिदपुर अंचल के बबरगंज थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल 2019 को एक छात्रा को घर घुसकर उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया गया था। तब तेजाब हमले में प्रिंस और राजा का नाम सामने आया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 12:47 PM (IST)
तेजाब कांड : मृत छात्रा के चाचा ने प्रिंस और राजा को पहचाना Bhagalpur News
तेजाब कांड : मृत छात्रा के चाचा ने प्रिंस और राजा को पहचाना Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी की अदालत में अलीगंज तेजाब कांड में मृत छात्रा के चाचा की गवाही हुई। कड़ी सुरक्षा घेरे में जेल से दोनों आरोपितों राजा और प्रिंस की पेशी कराई गई थी। गवाही में मृत छात्रा के चाचा ने घटना का समर्थन किया। गवाही के क्रम में अदालत में उपस्थित दोनों आरोपितों की पहचान भी चाचा ने की। आरोपित राजा के बचाव में अधिवक्ता अभय कुमार सिंह और नारायण पाठक और प्रिंस की ओर से वरीय अधिवक्ता अभय कांत झा ने अदालती कार्यवाही में भाग लिया।

loksabha election banner

मालूम हो कि मोजाहिदपुर अंचल के बबरगंज थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल 2019 को एक छात्रा को घर घुसकर उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया गया था। तब तेजाब हमले में प्रिंस और राजा का नाम सामने आया। तेजाब से झुलसी छात्रा को मायागंज अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया था, जहां उसकी स्थिति बिगड़ी तो उसे वाराणसी ले जाया गया था। वहां उपचार के क्रम में उसका फर्द बयान लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.