एनसीईआरटी को बनाएं तैयारी का आधार
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए एनसीईआरटी के सभी टॉपिक्स को पढ़ें।
भागलपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए एनसीईआरटी के सभी टॉपिक्स को पढ़ें। जो वाक्य नए लगते हैं या समझ में नहीं आ रहे हैं, उन्हें पेंसिल से रेखाकित करते जाएं। इसके बाद अपने शिक्षक से समझ लें। केमिस्ट्री को मजबूत करने के लिए आर्गेनिक पर फोकस करें। अंग्रेजी को विषय नहीं, बल्कि भाषा के तौर पर पढ़ें तो इंग्लिश बोलना आसान हो जाएगा। यह कहना है ज्ञान निकेतन के प्राचार्य भूषण तिवारी का।
आर्गेनिक है महत्वपूर्ण : केमिस्ट्री को सही तकनीक से पढ़ें तो आसान लगेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने में इसकी अहम भूमिका होती है। 11वीं को अच्छी तरह तैयार करें तो 12वीं का सिलेबस आसान हो जाता है। महत्वपूर्ण व टिकी प्रश्नों पर फोकस करें। आर्गेनिक में नोमेनक्लेचर आइसोमेरिज्म, नेम रिएक्शन का प्रयोग कंपाउंड बनाने में कन्वर्जन व्हाट हैप्पेन का नियमित अभ्यास करें। केमिकल टेस्ट को याद करें। कम समय में अधिकतम प्रश्नों को हल करने के लिए प्रैक्टिस सेट बनाएं। मोल कंसेप्ट, केमिकल बॉन्डिंग फार्मल चार्ज (इसे कैलकुलेट करने के वक्त पेयर का नंबर नहीं, बल्कि पेयर में कुल इलेक्ट्रॉन की संख्या लिखनी चाहिए।), हाइब्रिडाइजेशन को डिटरमाइन करने के लिए शार्ट फामरूले एवं तकनीक का इस्तेमाल करें। सेप (वीएसइपीआर थ्योरी) को याद रखें। मोलीक्यूलर आर्बिटल कन्फिगरेशन, मैग्नेटिक विहेबियर एवं मैग्नेटिक मोमेंट पर फोकस करें। पिरिडियोसिटी में आयोनाइजेशन इनथेलेपी, इलेक्ट्रोनिगेटिविटी, इलेक्ट्रोन एफिनिटी से संबंधित प्रश्नों को सॉल्व करें। रिडॉक्स रिएक्शन में स्पेशल आक्सीडेशन नंबर को देखें।
ऑप्टिक्स पर करें फोकस : बायोलॉजी में प्लाट किंगडम के प्रकार व पार्ट्स महत्वपूर्ण हैं। चित्र के आधार पर प्रश्नों को तैयार करें। फिजिक्स में ऑप्टिक्स, मार्डन फिजिक्स, वेव, थर्मोडायनामिक्स, इलेक्टिसिटी को देखें। महत्वपूर्ण फामरूले को याद रखें। न्यूमेरिकल्स को कम समय में सॉल्व करना सीखें।
रखें ध्यान
-व्याकरण को उतना ही पढ़ें जिसमें गलती नहीं हो। परिभाषा एवं प्रकार बोलचाल में प्रयोग नहीं होता है।
-शब्दों का भंडार आपकी भाषा को सरल एवं प्रभावशाली बनाता है। शब्दकोष बढ़ाएं।
-प्रत्येक दिन कम से कम एक पृष्ठ अंग्रेजी में लिखने से स्पेलिंग एवं ग्रामर की गलतिया कम होती है।
-प्रतिदिन 10 से 20 मिनट तक अंग्रेजी न्यूज सुनें।
-शब्दकोष किसी भी भाषा का आधार है। 800 से 1200 शब्द जानते हें तो उस भाषा में बात कर सकते हैं।
-¨हदी से इंग्लिश वर्ड मिनिंग याद करने से जल्दी याद होती है।
-मिरर के सामने बोलने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
-अंग्रेजी बोलने वाले माहौल में रहें।