रंग महोत्सव में आठ भाषाओं में नाटकों का मंचन तो भागलपुर महोत्सव में आएंगे राष्ट्रीय स्तर का कलाकार Bhagalpur news
भागलपुर में रंग महोत्सव और भागलपुर महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। दोनों समारोहों की तैयारियों के लिए यहां समिति की बैठकें हुई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
भागलपुर [जेएनएन]। रंग ग्राम जन सांस्कृतिक मंच की ओर से 28 नंवबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय भागलपुर रंग महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। कला केंद्र में 28 से 30 तक शाम चार बजे से सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू होगी। यह जानकारी एसएमएस स्कूल में आयोजन समिति की बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य प्रकाश चंद्र गुप्ता ने दी। इन्होंने कहा कि महोत्सव में आठ भाषाओं में नाटकों की प्रस्तुति होगी। वरीय रंगकर्मी मुनीश चंद्र जायसवाल उर्फ मास्टर राणा के नाम से एक वरीय रंगकर्मी को स्मृति सम्मान भी दिए जाएंगे। उन्होंने व्यवसायियों से महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम निदेशक कपिल देव रंग ने बताया कि आठवां रंग महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर मौके पर प्राचार्य कौशल किशोर सिंह, श्वेता सिंह, उषा दीदी, देवाशीष बनर्जी, जगतराम साह कर्णपुरी, नंदकिशोर गुप्ता, अंजलि घोष, रामदेव प्रसाद सिंह, डॉ. रामनारायण भाष्कर, शान्तनु गांगुली, अशोक चंद्र सरकार, प्रवीण कुमार सहित कई सदस्य थे।
14वां भागलपुर महोत्सव का 11 दिसंबर से होगा आगाज
14वां भागलपुर महोत्सव का इस बार 11 दिसंबर से टाउन हॉल में आगाज होने जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कई राइजिंग और रॉक स्टार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की तैयारी को लेकर अंगार पैलेस में नागरिक विकास समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के प्रधान सलाहकार रमण कर्ण ने कहा कि 11 दिसंबर को कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा। उद्घाटन के लिए अतिथियों की सूची तैयार की जा रही है। बैठक में अध्यक्ष जियाउर रहमान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, विजया मोहिनी, डॉ नीलिमा राजहंस, डॉ. अर्चना, पूजा बचानी, रत्ना गुप्ता. फरहद जवी, आनंद श्रीवास्तव, नरेश शाह, विष्णु शाह, इजाज अली रोज, गोविंद अग्रवाल, राकेश रंजन केसरी सहित कई सदस्य थे।
भागलपुर महोत्सव को ले सुपर मार्केट में खोला गया कार्यालय
11 से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस भागलपुर महोत्सव के लिए सुपर मार्केट में कार्यालय का शुभारंभ नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष जियाउर रहमान, उपाध्यक्ष विजया मोहिनी, सतनारायण प्रसाद, सचिव डॉ. संजय निराला, प्रधान सलाहकार रमण कर्ण ने संयुक्त रूप से किया। प्रधान सलाहकार ने कहा कि महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का फॉर्म रविवार से नए कार्यालय में जमा हो रहा है। कार्यालय दोपहर एक से शाम बजे तक खुला रहेगा। इस मौके पर विष्णु साह, शंकर मोदी, अजय सिन्हा, पूजा चंद्रमा बचियानी, फरहत जुगनू, नरेश साह, सरदार हरविंदर सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य थे।