Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियां शुरू, जानिए... इस दिन क्या खास करेगी भाजपा Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में पीएम नरेन्द मोदी के जन्मदिन की तैयारियां शुरू कर दी है। यह दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 09:41 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 09:41 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियां शुरू, जानिए... इस दिन क्या खास करेगी भाजपा Bhagalpur News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियां शुरू, जानिए... इस दिन क्या खास करेगी भाजपा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। भागलपुर और नवगछिया क्षेत्रों में इसकी तैयारी जा रही है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। इस यह दिन राष्ट्र को समर्पित कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि जन्‍मदिन की तैयारी के लिए कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए है।

loksabha election banner

बिहपुर डाकबंगला परिसर में मंडल भाजपा की कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने की। कार्यशाला में पूर्व विधायक ई.शैलेन्द्र व जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल भी शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने सदस्यता अभियान को और तेज करने पर बल दिया। पूर्व विधायक श्री शैलेन्द्र ने कहा कि बूथों स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला नवगछिया ग्रामीण, नवगछिया नगर एवं इस्माईलपुर में मंगलवार को व रंगरा एवं गोपालपुर में होगी। बैठक में महंत नवलकिशोर दास, पूर्व प्रमुख अरविन्‍द चौधरी, प्रो.भोला कुंवर, सत्यप्रकाश झा, शंभु ठाकुर, संतोष सावर्ण, विकेश कुमार, चंद्रकांत चौधरी, दिनेश यादव, प्रभु चौधरी, गोपाल चौधरी, संजय राय आदि मौजूद थे।

सेवा दिवस के रूप में मनेगा पीएम का जन्मदिन

मिलटोला नवगछिया में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया एवं विद्यानंद थे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि पीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही 15 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। बैठक में जिला महामंत्री मनोज कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अमित कुंवर उर्फ शंकर, संदीप गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार, छोटू, राजेश कुंवर, चंदन जायसवाल, मिथिलेश चौधरी, जिला संयोजक प्रभु प्रिंस, मनीष पासवान, नवीन कुमार, अभिमन्यु कुमार, पंकज शाह, अरविंद पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा ने संजीव को बनाया सेवा सप्ताह प्रमुख

भारतीय जनता पार्टी देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। पार्टी ने संजीव सिंह को सेवा सप्ताह का जिला प्रमुख बनाया है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, महामंत्री विजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, प्रो. किरण सिंह, गुड्डू शुक्ला, कन्हाई मंडल, जिला मंत्री मुरारी पासवान, विपुल सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, राजीव तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव सिंह, मुकुल कुमार,प्रिंस मंडल, मनीष दास, देवव्रत घोष, प्रणब दास, उमाशंकर, श्वेता सिंह, संगीता सिन्हा, अजित गुप्ता, ओम कुमार शामिल थे।

भाजयुमो 15 को लगाएगा रक्तदान शिविर

अलीगंज स्थित कसौधन वैश्य पंचायत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश से आए हुए पदाधिकारियों का परिचय जिला महामंत्री अजीत गुप्ता ने कराया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया और प्रदेश मंत्री गौतम कुमार उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी मुकुल ने बताया कि जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार ने प्रदेश महामंत्री को अंग वस्त्र दिया। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरे सप्ताह भाजपा परिवार के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 15 सितंबर को राज्य में युवा मोर्चा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सितंबर में सक्रिय सदस्य बनाने हेतु सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया ने कहा कि आगे का हर रास्ता आसान होगा और मंजिल हमारा होगा। धन्यवाद जिला महामंत्री अश्विनी जोशी मोंटी ने दिया। बैठक में सभी पदाधिकारी के साथ सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंदु भूषण झा, कुंदन कुमार रोहित मिश्रा, मोहित सिंह, सुमित गुप्ता राहुल कुमार, सरवन कुमार, कुमार विजेंद्र, गौतम सिन्हा, मनोज गुप्ता, गौरव दास, प्रतीक आनंद, नवीन पासवान, कृष्णा सिंह व ओम कुमार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.