Move to Jagran APP

BJP : भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बने प्राणिक वाजपेयी, अल्पसंख्यक मोर्चा का भी हुआ विस्तार

BJP भारतीय जनता पार्टी ने जिला अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा का गठन कर लिया है। वहीं भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी प्राणिक वाजपेयी को बनाया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 09:45 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 09:45 AM (IST)
BJP : भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बने प्राणिक वाजपेयी, अल्पसंख्यक मोर्चा का भी हुआ विस्तार
BJP : भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बने प्राणिक वाजपेयी, अल्पसंख्यक मोर्चा का भी हुआ विस्तार

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा अपनी सांगठिक मजबूती के लिए लगातार अपनी टीम को बना रही है। कार्यकर्ताओं का मनोयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा का गठन कर लिया हैं। वहीं, जिले के युवा कार्यकर्ता प्राणिक वाजपेयी को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ में दायित्‍व मिला है। इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, दिलीप निराला, संतोष कुमार, विजय कुशवाहा, मनीष दास, विपुल सिंह, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, पवन मिश्रा, डॉ प्रीति शेखर, स्वेता सिंह, अजीत गुप्ता, चंदन ठाकुर, संजीब कुमार, प्रिंस मंडल, छंगूरी शर्मा, प्यारे हिंद, इंदूभूषण, अभय वर्म्मन, नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, हरिवंशमणि सिंह, निरंजन साह, शिव बालक तिवारी, शरद वाजपेयी, जिया गोस्‍वमी, आशुतोष, विधानपार्षद डॉ एनके यादव, अर्जित शाश्वत चौबे, राजकिशोर सिंह, सुमित भगत, महापौर सीमा साह, जिला परिषद अध्यक्ष अनंद साह उर्फ टुनटन साह आदि ने बधाई है।

loksabha election banner

विधान परिषद क्षेत्र प्रभारी बने प्राणिक

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने प्राणिक वाजपेयी को स्थानीय निकाय विधान परिषद क्षेत्रीय (भागलपुर, नवगछिया और बांका) प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत साह उर्फ टुनटुन साह को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। प्राणिक वाजपेयी भागलपुर के लालूचक, पो. इशाकचक, थाना लोदीपुर के रहने वाले हैं। यहां बता दें कि प्राणिक ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काफी बेहतर कार्य किया था। वे परिषद के कई पदों पर रहे। उन्‍होंने लंबे समय तक छात्र राजनीति की। इसके वाद वे राजनीति गतिविधि में सक्रिय हो गए। कई जनप्रतिनिधियों के वे बतौर प्रतिनिधि रहे। साथ ही सामजिक कार्य में प्राणिक लगातार सक्रिय रहते हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काफी करीबी हैं। प्राणिक वाजपेयी के क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत होने पर उन्हें लगातार सोशल नेटवर्क पर बधाई दी जा रही है। लोग उनसे मिलने जा रहे हैं। उन्हें मिठाई खिला रहे हैं।  

मनोरंजन मिश्रा बने सोशल मीडिया संयोजक

सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी गांव निवासी भाजपा के युवा नेता मनोरंजन मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने सुल्तानगंज विधानसभा का सोशल मीडिया संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भागलपुर जिला कमेटी का विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा की जिला इकाई गठन कर लिया गया। भागलपुर जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान ने कमेटी का विस्तार किया है।

उपाध्‍यक्ष - खुर्शीद आलम उर्फ मोती आलम, ईकरामुल हक, खालीद हुसैन, डॉ. मु. नौशाद आलम, आजाद खान और शबाना आजमी

महामंत्री - मु. जकी अहमद एवं ताहीर खान

मंत्री - सरफराज आलम, मु. मुस्तफा उर्फ टुन्नी, साबीर खान, ऐजाज खान उर्फ भानू खान, सैयद जियाउल हक और नेहा आजमी

कोषाध्‍यक्ष - मु. कोमील अंसारी

जिला प्रवक्‍ता - मु. इसराफील अंसारी, मु. शहंशाह, मु. झूल आलम

जिला मीडिया प्रभारी - मु. मोनू खान, मु. शाकीब अशर्फी, मु. सद्दाम उर्फ राजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.