एनडीए सरकार में छीनी जा रहीं नौकरियां : सदानंद सिंह
संवाद सूत्र कहलगांव कहलगांव के एसएसवी कॉलेज मैदान में आयोजित चुनाव सभा को सम्बोधित कर
संवाद, सूत्र, कहलगांव :
कहलगांव के एसएसवी कॉलेज मैदान में आयोजित चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता सह क्षेत्रिय विधायक सदानंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश और कांग्रेस के भविष्य हैं। केंद्र में जुमलेवाली सरकार है। प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने, कालाधन वापस लाने की बात कही थी। न खाते में पैसा आया और न ही कालाधन वापस आया। नौकरी देने के बदले नौकरी छीनी जा रही है। बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों के खिलाफ बिल पासकर अन्याय किया गया है। प्रजातंत्र के नाम पर माखौल उड़ाया जा रहा है। विधायक अजित शर्मा ने राहुल गांधी को आश्वस्त किया कि भागलपुर की सातों सीट पर महागठंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। विधायक रामविलास पासवान ने कहा कि आज अफसरशाही राज कायम है। कागज का खेल जारी है। जनता त्रस्त है। महगामा की विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि परिवर्तन लाने के लिए आगे आएं। कांग्रेस उम्मीदवार शुभानंद मुकेश ने कहा कि हमें यही धरती के बेटा छिए। एक बार मौका दे काम सभे होते। उन्होंने केंद्र ओर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, कोमल, विपिन बिहारी यादव, बासुकीनाथ यादव, मनोज कुमार चौधरी, संजय सिन्हा, पूजा साह, संजित सुमन आदि ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता विधायक सदानंद सिंह एवं संचालन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार के प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौर एवं प्रखंड अध्यक्ष शहवाज आलम मुन्ना ने किया।