आर्केस्ट्रा की आड़ में फल फूल रहा देह व्यापार का धंधा, बबलू का कनेक्शन अंतरराज्यीय गिरोह से
जोगसर में देह व्यापार का गोरखधंधा के मामले का उद्भेदन के बाद रोज नई बात सामने आ रही है। बबलू ने कई राज पुलिस के सामने उगले। पार्टी के दौरान भी देह व्यापार की बात स्वीकार्य की।
भागलपुर [जेएनएन]। जिले में देह व्यापार के धंधा डीजे और आर्केस्ट्रा की आड़ में फल फूल रहा है। इसकी जानकारी इस धंधे के संचालक अनिल कुमार साह उर्फ बबलू साह ने पुलिस के समक्ष किया था। उसने कबूल किया है कि वह कुछ डीजे और आर्केस्ट्रा संचालकों को भी लड़कियां उपलब्ध कराता था। शादी में देर रात अश्लील डांस के लिए बबलू लड़कियों को भेजता था। इसके एवज में वह मोटी रकम वसूल करता था। वहीं उसने बताया है कि रात में डांस के बाद कुछ लड़कियों से पार्टी के ही कुछ लोग अपनी हवस बुझाते थे।
अतिरिक्त रुपये में भी बंधा हुआ है कमीशन
देह व्यापार में जो भी लड़कियां शामिल हैं। जब वे किसी के फ्लैट, होटल के कमरे या ग्राहकों के मनचाहे जगह पर जाती हैं तो उन्हें अतिरिक्त रुपये लोग देते हैं। यदि धंधे में शामिल किसी लड़की को ज्यादा रुपये मिल जाते थे तो बबलू उसमें भी अपना कमीशन लेता था। बबलू के बताए जगह पर आने वाले ग्राहक भी लड़कियों को मोटी राशि देकर जाते थे।
पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। कई लोगों के मोबाइल नंबर बबलू और पकड़ी गई लड़कियों के पास से मिले थे। इसमें भागलपुर समेत कोलकाता, आसनसोल, रांची, बोकारो, दिल्ली की लड़कियों के नंबर थे। इन नंबरों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अभी भी बबलू के कई एजेंट शहर में सक्रिय होकर धंधा करा रहे हैं।
शक ना हो इसके लिए लोगों को बताता था परिवार
जहां भी देह व्यापार चलाने के लिए बबलू साह लड़कियों को रखता था। वहां वह लोगों को शक ना हो इसके लिए उन्हें अपना रिश्तेदार बताता था। जोगसर में भी जिस महिला को वह अपनी पत्नी बताकर रह रहा था। वह असल में उसकी पत्नी नहीं बल्कि सेक्स रैकेट में उसकी एजेंट का काम करती थी। इसके अलावा वह खुद भी लड़कियों को धंधे में शामिल करती थी।