Move to Jagran APP

जहां भी हों अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत, पुलिस नहीं छोड़ेगी ...जानिए

भागलपुर के चंपानगर में हुई हिंसा और उपद्रव मामले में आरोपी अर्जित शाश्वत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। अगर वो दिल्ली में होंगे तो वहां से उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 11:16 AM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 08:34 AM (IST)
जहां भी हों अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत, पुलिस नहीं छोड़ेगी ...जानिए
जहां भी हों अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत, पुलिस नहीं छोड़ेगी ...जानिए

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर के चंपानगर में हुए उपद्रव से पूर्व बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मनोज कुमार ने अलग से टीम गठित की है।

loksabha election banner

29 मार्च को रेंज डीआइजी विकास वैभव ने इस मामले की समीक्षा की थी।समीक्षा के बाद एसएसपी ने शुक्रवार को एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और तीन सिपाहियों की टीम गठित कर दी। पुलिस को आशंका है कि अर्जित गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली या कोलकाता में शरण ले सकते हैं। 

पूर्व में ही टास्क फोर्स का किया जा चुका है गठन 

20 मार्च को चंपानगर उपद्रव मामले में भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टॉस्क फोर्स का गठन किया गया था, जो नाथनगर थाने में उपद्रव के बाद हुई दो प्राथमिकी के आरोपित हैं। इनमें से भी कुछ लोगों के राज्य से बाहर भाग जाने की आशंका है।

उपद्रव के बाद दो फोटो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक हाथ में हथियार लहरा रहा है और दूसरा युवक कमर में हथियार रख रहा है। इस फोटो के आधार पर पुलिस ने इलाके में कई जगह दबिश दी थी। मगर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

अर्जित शाश्वत चौबे, अभय घोष, प्रमोद वर्मा, देव कुमार पांडे, निरंजन सिंह, संजय भट्ट, सुरेंद्र पाठक, अनुप लाल साह, प्रणव साह, समेत पांच सौ अज्ञात लोगों पर पुलिस ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने उक्त सभी का न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट ले लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी सक्रिय होकर छापेमारी कर रही है। 

उपद्रव फैलाने का आरोप 

चंपानगर में उपद्रव करने का आरोप विक्रम यादव, पिंकू यादव, पंकज यादव, मनीष यादव, शेखर यादव, आकाश साह, मु. सम्मी, मु. सोनू, मु. मुन्ना, मु. शहाआलम, मु. जसीम और मु. शहंशाह पर लगा है। इसके अलावा पांच सौ अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस को न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। मगर अब तक सभी आरोपित फरार हैं। 

अज्ञात लोगों की खंगाली जा रही कुंडली

प्राथमिकी में नामजद और अज्ञात आरोपितों की पुलिस कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। वीडियो, फोटो समेत अन्य संसाधनों से पुलिस उनकी पहचान में जुटी हुई है।

इसमें से कई आरोपितों का पता ढूंढने में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है। फिर भी अपने सूत्रों की मदद से उनकी पहचान लगातार पुलिस कर रही है। जिले में छिपे हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.