Move to Jagran APP

PM Modi Birthday: मुंगेर में हवन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य और दीघार्यु की कामना, सेवा और समर्पण अभियान

PM Modi Birthday मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन पर कई आयोजन हो रहे हैं। समारोह में प्रदेश महामंत्री विधायक सहित कई पदाधिकारी हुए शामिल। चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 12:37 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 12:37 PM (IST)
PM Modi Birthday: मुंगेर में हवन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य और दीघार्यु की कामना, सेवा और समर्पण अभियान
मुंंगेर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म‍िदन में पूजा-पाठ करते लोग।

संवाद सूत्र, मुंगेर। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वां जन्मदिन शुक्रवार को जिले में सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया गया है। जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर समारोह उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया। शहर के लाला लाजपत राय भवन में विशेष पूजा और हवन कर स्वस्थ्य और दीघार्यु रहने की कामना की गई।

loksabha election banner

जन्मदिन के मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री, दीघा विधायक सह राज्य आर्य समाज के सदस्य डा. संजीव चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में लाला लाजपत राय भवन में आयोजित हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, जिलाध्यक्ष राजेश जैन, कार्यसमिति सदस्य सौरव कुमार, महिला माेर्चा की सुमेधा आर्य, अंजू भारद्धाज, अरुण पोद्​दार, कृष्णा मंडल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हवन किए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता निष्टा और उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह मना रहे हैं। प्रधानमंत्री का चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री ने किया।

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम इस अभियान के तहत किया गया। सेवा और समर्पण’ अभियान के प्रमुख ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी सेवा भावना को व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राज्य एवं देश के लिए एक कल्याणकारी दिवस के रूप मना रहे हैं।

विभिन्‍न प्रखंडों में भी जन्‍मदिन पर व‍िशेष आयोजन किए जा रहे हैं। हवन व पूजन का दौर जारी है। द‍िव्‍यांगों को राहत सामग्री दी जा रही है। पठन-पाठन बांटा जा रहा है। भोज भी हो रहे हैं। पिछले एक सप्‍ताह से यहां तैयारी की जा रही थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.