पीरपैंती में पेट्रोल पंप मैनेजर से 16 लाख की लूट
हथियार के बल पर 16 लाख 20 हजार रुपये लूट लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 01:37 PM (IST)
भागलपुर (जेएनएन)। पीरपैंती के मजरोही में अपराधियों ने किरण फ्यूल (पेट्रोल पंप) के मैनेजर विकास कुमार सिंह से हथियार के बल पर 16 लाख 20 हजार रुपये लूट लिया। पेट्रोल पंप जदयू जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी का है। मैनेजर पेट्रोल पंप का पैसा लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीरपैंती में जमा करने जा रहा था। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इसके पहले नवगछिया में भी पेट्रोल पंप लूट की घटनाएं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कहलगांव के डीएसपी दिलनवाज अमहद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में स्थानीय अपराधियों का हाथ है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें