देश की जनता का पीएम पर भरोसा : शाहवाज
भागलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पीरपैंती क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लोगों का पूरा भरोसा प्रधानमंत्री पर है।
भागलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पीरपैंती क्षेत्र का दौरा किया। वे शेरमारीे, चटैया, दखली टोला, सुब्बाटोला, बुद्धूचक आदि गावों का दौरा किया। उन्होंने रिफ्यूजी कॉलोनी पहुंचकर शरणार्थी परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। वे पूर्व विधायक शोभाकात मंडल की धर्मपत्नी के निधन पर उनके आवास सुब्बा टोला पहुंच शोक व्यक्त किया। साथ ही दखली के अग्निपीड़ितों से भी मिल उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके पूर्व शेरमारी बाजार स्थित तिवारी कटरा गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिलन से देश और राज्य के विकास की गति बढ़ी है। आज देश में जहा विपक्ष के नेता नरेंद्र मोदी को हटाने हेतु एक जुट हो रहे हैं, वहीं देश की जनता उन्हें प्रधानमंत्री बनाये रखने को एक जुट हो रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवबालक तिवारी, शिताशु मंडल, सत्यनारायण ओझा, राजेंद्र यादव, ऋषिकेश सिंह, ललन पासवान, दीपतेन्द्र वर्णवाल, अशोक सिंह, मिलन सिंह, मिंकू तिवारी,, दीपक आनंद, विजय राय, पिंटू मंडल, मुखिया शाहबाज अली, अनिल राय, मु. जैकी, विनोद पाडे, मु. मोसिम, घनश्याम पाडेय, मुन्ना चौधरी, प्रदीप सिंह, हरेराम शर्मा, अशोक, सम्राट, बरमेश्वर राय आदि साथ थे।