Move to Jagran APP

प्यार की दास्तान सुन लोगों ने जबरन करा दी नाबालिग जोड़े की शादी

नाबालिग लड़का एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया करता था। लोगों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने जबरन दोनों की शादी मंदिर में करा दी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM (IST)
प्यार की दास्तान सुन लोगों ने जबरन करा दी नाबालिग जोड़े की शादी
प्यार की दास्तान सुन लोगों ने जबरन करा दी नाबालिग जोड़े की शादी

भागलपुर [जेएनएन]। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र करैला गांव के लोगों ने मंगलवार की रात नाबालिग प्रेमी जोड़े की ठाकुरबाड़ी में जबरन शादी करा दी।

loksabha election banner

दूसरे दिन जानकारी मिलने पर सुल्तानगंज से लड़के के परिजन करौला गांव पहुंचे। इसके बाद लड़का पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। फिर दोनों पक्षों में नोक-झोंक हुई। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं देकर ग्रामीण पंचायत के माध्यम से ही मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मायागंज निवासी नाबालिग लड़की सुल्तानगंज निवासी प्रीतेश कुमार के साथ मंगलवार को करैला गांव पहुंची। लड़की की बुआ का घर करेला गांव में ही है। इसलिए दोनों का आना जाना था।
लड़की ने ग्रामीणों को बताया कि प्रीतेश से उसका दो साल से प्रेम चल रहा था।
उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण भी किया। लड़की जब शादी की बात करती तो प्रीतेश आनाकानी करने लगता था। मंगलवार को दोनों करैला आए थे। वहां भी लड़का शादी से इन्कार करता रहा।
लड़की की बात सुन ग्रामीण दोनों को अपने साथ मनसकामनानाथ मंदिर लेकर पहुंचे। हालांकि प्रीतेश के परिजन शादी के वक्त मौजूद नहीं थे इसलिए मंदिर प्रबंधन ने शादी कराने से इन्कार कर दिया। अंत में ग्रामीणों ने ठाकुरबाड़ी में दोनों की शादी करा दी। 
सूचना मिलने पर बुधवार को सुल्तानगंज से प्रीतेश के परिजन पहुंचे। परिजन ने शादी का विरोध किया। उनका कहना था कि लड़का नाबालिग है। ऐसे में उसकी शादी कैसे हो सकती है। परिजन ने कहा कि प्रीतेश पर जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके बाद दोनों पक्ष के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए ग्रामीण सामने आए और देर रात मामले को लेकर पंचायत होती रही। हालांकि समाधान देर रात तक विवाद नहीं सुलझ पाया था। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.