Move to Jagran APP

मुंगेर : बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की मां का निधन, पति थे पूर्व मंत्री, गिरिराज सिंह ने कहा- अपूरणीय क्षति

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी की मां व पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की पत्नी पार्वती देवी का निधन हो गया। शनिवार की देर रात उनका निधन हो गया है। निधन की सूचना पर काफी संख्या में नेता और आम लोग उनके आवास पर पहुंचे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 11 Sep 2022 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2022 09:16 AM (IST)
मुंगेर में सम्राट चौधरी की माता पार्वती देवी का निधन।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी की मां व पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की पत्नी पार्वती देवी (78) का निधन शनिवार की देर रात हो गया। काफी दिनों से पार्वती देवी बीमार चल रही थी। पार्वती देवी 1998 में हुए उप चुनाव में समता पार्टी की टिकट पर विधायक भी बनी थी।

loksabha election banner

निधन की सूचना मिलते ही विधायक राजीव सिंह, प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज, राजद नेता मंटू यादव सहित कई गणमान्य तारापुर स्थित पैतृक गांव पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष भी पटना से पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मां का जाना जीवन में एक शून्य सा आ गया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए बहुत ही अपूरणीय क्षति है।

दूसरी ओर निधन की खबर सुनकर मुंगेर के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग सांत्वना देने के लिए पहुंचे हैं। पुत्र सह जदयू नेता रोहित चौधरी ने बताया कि मां बीमार चल रही थी शनिवार की रात 11:38 बजे अंतिम सांस ली। श्वास लेने में तकलीफ हुई थी। अस्पताल ले जाने की सोच ही रहे थे मां दुनिया छोड़ कर चली गई।

पार्वती देवी के निधन पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, जीवेश मिश्रा ने शोक प्रकट किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

निधन की सूचना पर भागलपुर में भी शोक है। भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, संतोष कुमार, इंदूभुषझण झा, प्यारे हिंद, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, देवव्रत घोष, विधायक पवन यादव, ललन कुमार, ई शैलेंद्र, विनोद कुमार मंडल, दिलीप निराला, डा प्रीति शेखर, श्वेता सिंह, जीया गोस्वामी आदि ने शोक जताया है। 

भागलपुर ज‍िले के सुल्तानगंज घाट पर पार्वती देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंंगेर के तारापुर स्थित आवास से उनकी शवयात्रा निकाली गई। काफी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग इस शवयात्रा में शामिल हुए। सुल्‍तानगंज घाट पर भी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.