Move to Jagran APP

Mission 2019 : अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने निकले सभी दलों के नेता, कर रहे संपर्क

भाजपा, जदयू, कांग्रेस, रालोसपा, लोजपा, राजद ने संभावित प्रत्याशी व कार्यकर्ता गांवों में दौरा कर रहे हैं। पार्टियां अपने उद्देश्यों की जानकारी देते हुए विकास का हवाला दे रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 07:50 AM (IST)
Mission 2019 : अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने निकले सभी दलों के नेता, कर रहे संपर्क
Mission 2019 : अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने निकले सभी दलों के नेता, कर रहे संपर्क

भागलपुर [जेएनएन]। लोकसभा चुनाव नजदीक आते हैं जिले भर में संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए निकल चुके हैं। दौरा कर संपर्क के दौरान अपनी और अपनी पार्टियों की उपलब्धियों का वाचन करने लगे। विकास का भरोसा दिला रहे हैं। दौरान के अलावा संगठनिक बैठकें भी होने लगी है। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टियां लग गई है। वहीं, भाजपा के बिहार सह संगठन प्रभारी शिवनारायण जी भी भागलपुर पहुंचकर संगठनिक चर्चा करते रहे। पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन भी भागलपुर में जमे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव संपर्क कर लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि इस बार भागलपुर सहित बिहार के ज्यादातर सीटों पर एनडीए की जीत होगी। जबकि भाजपा यहां के सभी 17 लोकसभा सीटें जीतेगी। शेष सीट पर जदयू और लोजपा के प्रत्याशियों को भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रहकर जीताने का काम करेगी। भागलपुर में इस बार भाजपा की जीत तय है। हालांकि अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। सह संगठन मंत्री शिवनारायण जी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय भी थे।

loksabha election banner

राजद सांसद बुलो मंडल एवं विधायक रामविलास पासवान पीरपैंती क्षेत्र का दौरा कर जन समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान सांसद एवं विधायक ने खवासपुर, दखली, लक्ष्मीनिया सीमाना चटैया, काली प्रसाद आदि गांवों का दौरा किया तथा जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को ठगने का कार्य किया है। किसान कर्ज की बोझ से परेशान कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सत्ता में आने के लिए जितने झूठे वादे किए एक भी पूरा नही किया। कार्यक्रम में विधायक रामविलास पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है बिना रिश्वत लिए कोई कार्य नहीं हो रहा है। प्रखंड अंचल हो या जिला मुख्यालय ।हर जगह लूट मचा हुआ है। मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ तिरुपति नाथ, राजद प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद रमन, जिप सदस्य पप्पू यादव, अंबिका मंडल, कैलाश यादव, कांग्रेस नेता रंजन यादव, पवन यादव, गोपीचंद यादव, जनार्दन आजाद, बासुकीनाथ यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रालोसपा की बैठक में लिए गए निर्णय

पीरपैंती के शाहाबाद में रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा सुधार जन जन अधिकार हस्ताक्षर अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पीरपैंती विधानसभा प्रभारी कुणाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के आह्वान पर बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु पार्टी के द्वारा बिहार के पूरे गांव में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के द्वारा घर घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करवाया जाएगा एवं लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिक्षा के बिना बिहार का विकास नहीं हो पाएगा।

पार्टी के द्वारा पूरे बिहार में एक करोड़ लोगों से हस्ताक्षर करवाकर 2 फरवरी को जगदेव बाबू की जयंती के शुभ अवसर पर पटना के गांधी मैदान से हजारों हजार की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान से आक्रोश मार्च निकालकर राज भवन का घेराव किया जाएगा एवं राज्यपाल को एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर सौंपा जाएगा। नीतीश कुमार के राज में बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो चुका है। इस बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, पृथ्वीराज कुशवाहा, अशोक कुमार महतो, सुनील यादव, त्रिदेव जी, रविंद्र कुमार, प्रमोद जी, पप्पू कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकतांत्रिक जनता दल जिला कमेटी का विस्तार

भागलपुर में लोकतांत्रिक जनता दल कार्यकर्ताओं की बैठक ईं. विमल कुमार विमल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला कमेटी का विस्तार किया गया। दिनेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, संजय कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, संजीव कुमार कुशवाहा को महासचिव, स्नेहाशीष भारद्वाज एवं कपिल देव कुमार को महासचिव सह मीडिया प्रभारी और सचिव राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया। मौके पर विमल ने कहा कि सभी निष्ठापूर्वक दायित्वों का पालन कर कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, विनय कृष्ण, धर्मेंद्र कुशवाहा, पवन झा, संतोष यादव, सोनी झा, मृगेंद्र कुमार, राजू यादव, मो. अली अजीज आदि मौजूद थे।

बिहपुर पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के संयोजन में केन्द्र की मोदी सरकार के लूट व झूठ की राजनीति के खिलाफ व देश में विकास व रोजगार के नारे के साथ 16 दिसंबर को निकला युवा क्रांति यात्रा 31 को बिहपुर पहुंचेगा। उक्त बातें बुधवार की रात बिहपुर पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन पटेल व दौलत ईमाम ने कहीं। बिहपुर पहुंचने कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद षुक्ला के अगुवाई व बिहपुर विस युवा कांग्रेस अध्यक्ष मु.सबरार आलम के संयोजन में दोनो प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस भवन में अभिनंदन किया। अभिनंदन करने वालों में बिहपुर के पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा के पुत्र नवीन शर्मा व जिलामंत्री राधाकृश्ण सिंह भी शामिल थे। दोनो प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस भवन में बिहपुर विस के भूतपूर्व विधायक स्व.राजेन्द्र शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

निर्माण मजदूरों को नहीं मिल रहा हक 

निर्माण मजदूरों का अंतरराष्ट्रीय संगठन बीडब्ल्यूआइ एवं एफएनसी की पहल पर निर्माण मजदूर यूनियन इंटक द्वारा एक होटल में आयोजित सभा का उद्घाटन विधायक अजीत शर्मा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह आदि ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि निर्माण मजदूरों को सरकार के स्तर से दी जाने वाली सुविधाओं को दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। ताकि मजदूरों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि आठ और नौ जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के माध्यम से मजदूर अपनी ताकत केंद्र सरकार को दिखाएंगे। मोदी सरकार को मजबूर किया जाएगा कि वे मजदूरों के विरुद्ध उठाए जा रहे कदम को वापस ले। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि निर्माण मजदूरों का कल्याण बोर्ड में निबंधन कराना मुश्किल हो रहा है। इस कारण मजदूरों का वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है।

बिहार में खेतिहर मजदूरों से भी ज्यादा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का है। इसकी संख्या करीब 60 लाख है, लेकिन निबंधन मात्र आठ लाख मजदूरों का ही हुआ है। निर्माण कल्याण बोर्ड में पूरे देश मे 40 हजार करोड़ और बिहार में करीब 13 सौ करोड रुपये जमा है। लेकिन मजदूरों को योजनाओं और मकान मरम्मत, औजार, साईकिल खरीदने, शादी अनुदान, शिक्षा सहायता, पेंशन आदि लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि आठ एव नौ जनबरी को 12 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनो द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं। मौके पर विनय कुमार कापरी, नरेश साह, सूर्यनारायण मंडल, अमरेंद्र चौरसिया, रेखा सोरेन, सुनैना देवी, लोहा सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.