Move to Jagran APP

सहरसा में पंचायत चुनाव: पीठासीन पदाधिकारी हुए बेहोश, दिनभर रहा अफवाहों का शोर

बिहार पंचायत चुनाव 2021 बिहार के सहरसा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी बेहोश होकर गिर गए। वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन अफवाहों का ऐसा शोर मचा कि अधिकारी परेशान हो उठे....

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 05:47 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: चाक चौबंद व्यवस्था लेकिन अफवाहों से अधिकारी रहे परेशान

संवाद सूत्र, सत्तरकटैया (सहरसा )। सहरसा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान मध्य विद्यालय नंदलाली मतदान केन्द्र संख्या 175 के पीठासीन पदाधिकारी अचानक बेहोश हो गए। आनन-फानन में उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। पीठासीन पदाधिकारी पुलिन पासवान के अचानक बेहोश होने के कारण मतदान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस कारण कुछ समय के लिए मतदान कार्य भी बाधित रहा।

loksabha election banner

दिनभर रहा अफवाहों का शोर

मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें दिन भर जारी रही। समर्थकों द्वारा मशीन खराबी की शिकायतों से अधिकारी एवं प्रत्याशी दिनभर परेशान रहे। वहीं मतदाताओं को बरगलाने , प्रलोभन देने की अफवाहों का भी दौर जारी रहा। हालांकि, दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर शुरुआती दौर में मशीन के खराब होने की बात सामने आई मगर समय रहते उसे ठीक कर लिया गया। मेनहा एवं मतदान केंद्र मध्य विद्यालय विशनपुर मतदान केंद्र पर जिला परिषद के ईवीएम मशीन में आई खराबी को लेकर मशीन बदला गया। वहीं खोनहा मतदान केंद्र पर वार्ड सदस्य के मशीन खराब होने के कारण बदलने की बात बताई गई।

इन मतदान केंद्रों पर थी लाइव वेब-कास्टिंग की व्यवस्था

  • 1. सत्तर पंचायत - बूथ नंबर 74 मध्य विद्यालय सत्तरकटैया उत्तर भाग
  • 2. सत्तर पंचायत - बूथ नंबर 75 मध्य विद्यालय सत्तरकटैया मध्य भाग
  • 3. सत्तर पंचायत - बूथ नंबर 86 मध्य विद्यालय खोनहा पूरब भाग
  • 4. सत्तर पंचायत - बूथ नंबर 87 मध्य विद्यालय खोनहा पश्चिम भाग
  • 5. सत्तर पंचायत - बूथ नंबर 88 मध्य विद्यालय मेनहा पूरब भाग
  • 6. सत्तर पंचायत - बूथ नंबर 89 मध्य विद्यालय मेनहा पश्चिम भाग

इन मतदान केंद्रों को बनाया गया था सेक्टर मुख्यालय

पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 20 सेक्टर मुख्यालय बनाया गया हैं। ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय पुरीख, उच्च विद्यालय रकिया, मध्य विद्यालय मकुना, मध्य विद्यालय बेला बगरौली, मध्य विद्यालय बरहशेर, कन्या मध्य विद्यालय पंचगछिया, मध्य विद्यालय बिजलपुर, कन्या मध्य विद्यालय सेवाश्रम पटोरी, मध्य विद्यालय सत्तरकटैया, मध्य विद्यालय खोनहा, मध्य विद्यालय बिहरा, मध्य विद्यालय सिहौल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसई, प्राथमिक विद्यालय सरबरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर, मध्य विद्यालय बारा, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, मध्य विद्यालय गोबरगढ़ा, मध्य विद्यालय नंदलाली एवं मध्य विद्यालय सुखासन को सेक्टर मुख्यालय बनाया गया है। वहीं 14 जोनल , सुपर जोनल 04 , एवं 18 क्लस्टर में बनाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.