'बिहार में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल' Bhagalpur News
National Samata Party Secular के कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार में विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का आह्वान पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने किया।
भागलपुर [जेएनएन]। भवनाथपुर के सिंह हॉल में राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्यूलर का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद सह संयोजक रासापा सेक्यूलर डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह अलमस्त, पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय चौधरी, अंग क्रांति सेना के राष्ट्रीय संयोजक शिशिर रंजन सिंह, रासपा नेता रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। गरीब के बच्चे चमकी बुखार के कारण मर रहे हैं। नीतीश कुमार के शासन में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्यूलर बिहार में विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार शासन चलाने में असमर्थ हो गए हैं। बिहार की जनता कि इनको कोई चिंता नहीं है। नैतिकता के आधार पर इनको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मौके पर विजय कुशवाहा, अजीत सिंह, मोहम्मद औरंगजेब अरमान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रसापा मुजम्मिल इमाम, जिला अध्यक्ष मोहम्मद खालिद हुसैन, पीयूष कुमार, फुलेना सिंह, मोहम्मद जाने आलम विनीत कुमार, अंशु राय, अंबुज रॉय, राजीव कुमार मुन्ना, महेंद्र सिंह, मोहम्मद मंजूर आलम, छोटू कुमार मनीष कुमार प्रियरंजन कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।