आखिरकार काटनी पड़ी आरती की कलाई
भागलपुर। अपराधियों ने जिस आरती की कलाई काटी थी, उसकी कलाई को पूरी तरह से चिकित्सकों ने काट दिया है।
भागलपुर। जमालपुर की छात्रा आरती की कलाई पूरी तरह से काटनी पड़ी। कटी कलाई और हाथ में ब्लड सकुर्लेशन सही तरह से नहीं हो पाया था। आरती का पहला ऑपरेशन भागलपुर में ही हुआ था। भागलपुर के चिकित्सक डॉ. इमतियाजपुर रहमान ने सात घंटे का ऑपरेशन कर छात्रा की कलाई को हाथ से जोड़ दिया था। दो दिन यहां भर्ती रहने के बाद तीन और सर्जरी के लिए आरती को पटना के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर कलाई को काट दिया। अब आरती को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। 26 फरवरी की सुबह जमालपुर के आरपीएफ कंपाउंड में सिपाही भर्ती की उम्मीदवार आरती उर्फ पूजा रोजाना की तरह दौड़ की तैयारी कर रही थी। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने गड़ासे से कई बार हमला कर कलाई को हाथ से अलग कर दिया था। इसके बाद कलाई को झाड़ी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे भागलपुर के ततारपुर के सर्जन डॉ. इमतियाजुर रहमान के यहां भर्ती कराया गया था। दो घंटे बाद कलाई को बर्फ में रखकर क्लीनिक लाया गया। भागलपुर में सात घंटे तक ऑपेरशन चला। कलाई तो जोड़ दी गई थी, लेकिन बाद में कलाई ने काम करना बंद कर दिया।