Move to Jagran APP

कुएं से निकल रहा था जहरीली गैस, दम घुटने से एक छात्र की मौत, तीन अचेत Banka News

बांका के एक गांव में कई बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी क्रम में गेंद कुएं में जा गिरा। खाली कुएं में जमा जहरीली गैस में उनका दम घुटना बताया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 12:38 PM (IST)
कुएं से निकल रहा था जहरीली गैस,  दम घुटने से एक छात्र की मौत, तीन अचेत Banka News
कुएं से निकल रहा था जहरीली गैस, दम घुटने से एक छात्र की मौत, तीन अचेत Banka News

बांका [जेएनएन]। बांका जिले के बाराहाट प्रखंड की गोड़धावर पंचायत के हिजरिया गांव में क्रिकेट का गेंद निकालने एक कुएं में उतरे एक छात्र की मौत हो गई तथा तीन अन्य बेहोश हो गए। मृतक का नाम राजा उर्फ आनंद (15) है। उसे बचाने कुएं में उतरे तीन बेहोश छात्रों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे का कारण खाली कुएं में जमा जहरीली गैस में उनका दम घुटना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा। बेहोश तीनों अचेत छात्रों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कुएं का इस्तेमाल न होने के कारण उसमें जहरीली गैस जमा होने के कारण यह घटना घटी है। इसकी खबर मिलने पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल हिजरिया गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन को कई दिशा निर्देश भी दिए।

loksabha election banner

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में कई बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी क्रम में गेंद कुएं में जा गिरा। उसे निकालने के क्रम में अशोक ठाकुर के पुत्र राजा का दम घुट गया। इसे बचाने गए दिनेश ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र निकेश भी मूर्छित होकर कुएं में जा गिरा। इसे देख पास खड़े दिनेश ठाकुर पुत्र को बचाने कुएं के पास गए तो वे भी मूछित हो गए। इसके बाद महेन्द्र राय की भी यहीं स्थिति हुई। इसके बाद सभी अचेत लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के बाद इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बीडीओ शशिभूषण साहू, सीओ शरद् कुमार मंडल व थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

पीएचसी के प्रभारी डॉ. निलांबर निलय ने कहा कि कुएं में पानी नहीं होने से उसमें जहरीली गैस बन गई थी। इससे बच्चे का दम घुट गया। प्राय: खाली कुएं में गैस बन जाया करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.