जमीन विवाद में एक युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला Banka News
इस घटना में 19 वर्षीय युवक पवन कुमार राय की मौत हो गई। पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में पूछताछ कर रही है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 03:06 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 03:06 PM (IST)
बांका [जेएनएन]। बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कठोन गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा था कि युवक और आरोपी में वर्षों से जमीन विवाद था। आरोपितों का साथ कुछ बदमाशों ने भी दिया। इस घटना में 19 वर्षीय युवक पवन कुमार राय की मौत हो गई।
पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने गांव के ही चंदन राय एवं गुड्डू राय को हिरासत में लिया है। अन्य चार घर से फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें