विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा, एक की मौत, एक दर्जन घायल, पूरा घर ध्वस्त Bhagalpur News

By Dilip ShuklaEdited By:
Published: Tue, 23 Jul 2019 12:25 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 04:31 PM (IST)

भागलपुर जिले के एकचारी पश्चिम टोला में एक घर में गैस सिलिंडर विस्‍फोट कर गया। इस घटना में एक की मौत हो गई। जबकि कई जख्‍मी हैं।

खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा, एक की मौत, एक दर्जन घायल, पूरा घर ध्वस्त Bhagalpur News
खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा, एक की मौत, एक दर्जन घायल, पूरा घर ध्वस्त Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने के बाद उसमें आग लग गई। जोरदार विस्‍फोट हो गया। विस्‍फोट सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। इसी दौरान उस घर का बहुत बड़ा हिस्‍सा ध्‍वस्‍त हो गया। इस घटना एक युवक की मौत हो गई। कई के जख्‍मी होने की भी सूचना है।

जानकारी के अनुसार रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी पश्चिम टोला ठाकुरवाड़ी चौक के निकट मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर पर विद्यासागर दास की पत्‍नी रेखा देवी खाना बना रही थी। विद्यासगार दास और वाल्मिकी दास दोनों भाई हैं। इसी घर में दोनों अपने परिजन के साथ रहते हैं। खाने बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। भयंकर आवाज हुआ। विस्‍फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। वहां आए पंकज पंडित को फटे सिलिंडर का टुकड़ा लगा। जिससे वह मुर्छित हो गए। इसी दौरान उसके शरीर पर ग्रील टूटकर गिर गया। जिससे उसकी तत्‍काल मौत हो गई। मजदूर लखन पण्डित का पुत्र 40 वर्षीय पंकज पंडित की मौत से गांव में शोक की लहर है।

विस्‍फोट इतनी भयावह थी कि मकान दो हिस्‍सा में टूटकर गिर गया। घर में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए काफी लोग वहां जुट गए। इसी दौरान आग की चपेट में आने और घ्‍ार का मलवा गिरने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं शामिल हैं।

सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल एवं प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है। मुरारी यादव, सुनील पण्डित, कुंदन पण्डित, ढोड़ी मंडल, सुजाता कुमारी को उपचार के लिए डॉ संजय सिंह के क्‍लीनिक कहलगांव में भर्ती कराया गया। मुन्ना दास, श्रवण पण्डित, संजीत पण्डित, रेखा देवी, पूजा कुमारी, सुजीत कुमार को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद घर के आगे भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। घटना के विरोध में कुछ देर लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम भी किया। लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।