Move to Jagran APP

बिहार: पुल से नहर में जा गिरी कांवरियाें से भरी बस; एक की मौत, 50 घायल

श्रावणी मेला के दौरान देवघर में बाबा भोलनाथ की पूजा कर लौटता कांवरियों का एक जत्‍था बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गया। बिहार के जमुई में उनकी बस पुल से नीचे नहर में गिर गई।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 30 Jul 2017 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 05:50 PM (IST)
बिहार: पुल से नहर में जा गिरी कांवरियाें से भरी बस; एक की मौत, 50 घायल
बिहार: पुल से नहर में जा गिरी कांवरियाें से भरी बस; एक की मौत, 50 घायल

जमुई / गोपालगंज [जागरण टीम]। बिहार के जमुई में एनएच 333 स्थित पैलवाजन पुल पर शनिवार की देर रात कांवरियाें से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। बस के नीेचे से निकाले गए पांच कांवरियों सहित 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस गोपालगंज से देवघर गई थी। दुर्घटना देवघर से वापसी के दौरान हुई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बस में सवार कांवरिये गोपालगंज जिले के कटेया थाना अंतर्गत अमवा गांव के रहने वाले हैं। वे देवघर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। रात 10 बजे के करीब एनएच 333 पर झाझा और सोना थाना क्षेत्र के बीच स्थित पैलवाजन पुल पर उनकी बस अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई।

राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बस से निकाला और पास के सोनो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया। हादसे में अमवा गांव की जगरानी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में 10 कांवरियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.