विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में कुख्यात खोखा सिंह के बेटे ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:26 PM (IST)

नवगछिया के गोला टोला में कुख्यात अपराधी खोखा सिंह के बेटे ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नवगछिया में कुख्यात खोखा सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या।

  2. मृतक ज्योतिष कुमार भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

  3. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू की।

संवाद सहयोगी, नवगछिया (भागलपुर)। कदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला निवासी ज्योतिष कुमार की मंगलवार की रात गोला टोला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ज्योतिष के सीने में एक गोली लगी थी। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही गोली लगने की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जा रही थी।

पांच साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

मृतक ज्योतिष कुमार, नवगछिया के कुख्यात अपराधी खोखा सिंह का पुत्र था। वर्ष 2021 में अपराधियों ने उसके पिता खोखा सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय खोखा सिंह अपने भाई के साथ गांव में घूमने निकले थे।

इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की थी। घटना में उनके भाई को भी गोली लगी थी। अब पांच साल बाद बेटे ज्योतिष की हत्या से क्षेत्र में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। ज्योतिष तीन भाइयों में एक था। उसके भाइयों के नाम आशीष कुमार और सौरभ कुमार हैं।

छापामारी के लिए टीम गठित

कदवा थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के भाई ने पुलिस को दी थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, अधिक जानकारी देने से अनुसंधान प्रभावित हो सकता है।

नवगछिया एसडीपीओ सायम रजा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापामारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक ज्योतिष कुमार भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।