Move to Jagran APP

सलमान खान की हत्‍या की साजिश रचने वाला शूटर बिहार से गिरफ्तार, पंजाब के करण मान का कनाडा तक कनेक्शन

बालीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोपी पंजाब का करण मान बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने मिले इनपुट के बाद जमुई जिले में अंडरग्राउंड हुए करण मान की गिरफ्तारी की। करण मान पंजाब का कुख्यात है जिसका कनेक्शन कनाडा तक है।

By JagranEdited By: Vyas ChandraPublished: Wed, 28 Sep 2022 10:13 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 10:44 AM (IST)
सलमान खान की हत्‍या की साजिश रचने वाला शूटर बिहार से गिरफ्तार, पंजाब के करण मान का कनाडा तक कनेक्शन
सलमान खान की हत्‍या की साजिश रहने वाले गिरोह के कुख्‍यात करण मान की गिरफ्तारी।

जमुई, संवाद सहयोगी। बालीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का शार्फ शूटर बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस को मिले सटीक इनपुट के बाद पंजाब के कुख्यात करण मान की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। करण मान जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिमा गांव में अंडरग्राउंड था। उसके यहां छिपे होने की खूफिया सूचना मिलते ही जमुई पुलिस एक्टिव हो गई और अलग-अलग टीम बनाकर करण मान को पकड़ने का जाल बिछाया गया।

loksabha election banner

पंजाब के एकता नगर चामरंग रोड निवासी गिरफ्तार करण मान के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह फिल्‍म अभिनेता सलमान खान की हत्‍या की साजिश रचने वाले गिरोह का शार्प शूटर है। वह गिरफ्तारी के डर से जमुई में छिपा हुआ था। जमुई के एएसपी ओंकारनाथ सिंह ने करण मान की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि जमुई में दो कुख्यात करण मान और अर्जुन मान के छिपे होने की जानकारी मिली थी। टीमें बनाकर कई जगहों पर सर्च आपरेशन चलाया गया।  इस दौरान दरिमा गांव से एक व्यक्ति संदेहास्पद परिस्थिति में भागने का प्रयास कर रहा था। शक होने पर जवानों ने उसे पकड़ लिया।

कनाडा तक कनेक्शन 

एसपी ने कहा कि पकड़े गए करण मान से उसने अपनी पहचान उजागर की। कुख्यात ने कबूल किया है कि उसके खिलाफ पंजाब के अमृतसर में कई संगीन मामले भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वो बिहार के जमुई में अंडरग्राउंड था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसका संबंध कनाडा के गैंग से है। यही नहीं वो हथियार सप्लायर गिरोह से भी संबंध रखता है।

सर्च टीमों में एसडीपीओ जमुई डा राकेश कुमार, खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, गरही थानाध्यक्ष संजीत कुमार, अभियान दल, नक्सल एवं तकनीकी सेल के अलावा एसटीएफ व एसएस के जवान के जवान शामिल रहे।

लंबे समय से थी करण मान की तलाश

खुफिया विभाग ने करण मान का विवरण साझा किया गया था। इस संदर्भ में पहले ही पंजाब पुलिस को सूचना दी गई। पंजाब पुलिस ने जानकारी दी थी कि करण मान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कई कांड दर्ज हैं और वह पंजाब का कुख्यात अपराधी है। पकड़े गए कुख्यात के सत्यापन के बाद जमुई पुलिस ने करण मान को पंजाब पुलिस को हवाले कर दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.