पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन कल से
जिले में कुल 71 पदों के लिए चुनाव होंगे। 20 जून तक नामांकन लिए जाएंगे और 21 को संवीक्षा होगी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 04:30 PM (IST)
भागलपुर। पंचायत उप चुनाव के लिए 14 जून से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जिले में कुल 71 पदों के लिए चुनाव होंगे। 20 जून तक नामांकन लिए जाएंगे और 21 को संवीक्षा होगी। नाम वापसी और प्रतीक आवंटन 23 जून को होगा। आठ जुलाई को मतदान तथा दस जुलाई को मतगणना होगी। जिले में मुखिया के तीन, पंचायत समिति सदस्य के एक, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 21 और पंच के लिए 46 पद रिक्त हैं। यह चुनाव इस्माइलपुर में नहीं हो रहा है। दो अंचलों में सीओ तथा शेष में बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें