तीन दिनों तक रहेगी उमस भरी गर्मी, नहीं होगी बारिश, जानिए... मौसम पूर्वानुमान Bhagalpur News
पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने या हल्की बारिश होने से भागलपुर के लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान हैं।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 01:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 01:41 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। अगले तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी रहेगी। बारिश की भी संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि की संभावना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि आसमान में आंशिक बादल छाया रहेगा। तीन दिन बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इधर रविवार और सोमवार को दिनभर लोग चिलचिलाती धूप से परेशान रहे।
सोमवार का तापमान
अधिकतम : 38.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 27.0 डिग्री सेल्सियस
आद्रता : 81 फीसद
हवा की गति : 4.2 किलोमी. प्रतिघंटा पूर्वा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें