विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish cabinet expansion : RJD MLA प्रो. चंद्रशेखर बने बिहार के शिक्षा मंत्री, JDU उम्‍मीदवार को हराकर नीतीश कैबिनेट में ली जगह

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 02:15 PM (IST)

Nitish cabinet expansion मधेपुरा से राजद विधायक प्रो.चंद्रशेखर को बिहार में बने महागठबंधन की सररकार में मंत्री पद के लिए ...और पढ़ें

Nitish cabinet expansion: मधेपुरा से राजद विधायक प्रो.चंद्रशेखर बने मंत्री।
Nitish cabinet expansion: मधेपुरा से राजद विधायक प्रो.चंद्रशेखर बने मंत्री।

जागरण टीम, मधेपुरा। Nitish cabinet expansion: महागठबंधन की सरकार में मधेपुरा से राजद विधायक प्रो.चंद्रशेखर ने मंत्री पद की शपथ ली है। वे दूसरी बार मंत्री बने हैं। इससे पहले 2015 में महागठबंधन की सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए गए थे। लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले प्रो.चंद्रशेखर को मंत्री बनाए जाने से राजद कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्‍हें बिहार का शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

दोबारा मंत्री बने प्रो.चंद्रशेखर

  • 2015 में महागठबंधन के सरकार में पहली बार बने थे आपदा प्रबंधन मंत्री
  • 03 बार लगातार विधायक बन मधेपुरा का कर रहे हैं नेतृत्व
  • 2020 में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव व जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल को किया था परास्त
  • 2010 में पहली बार राजद से विधायक बने थे प्रो.चंद्रशेखर

वर्ष 2010 में प्रो.चंद्रशेखर जदयू के रमेंद्र कुमार रवि को 11 हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। दूसरी बार 2015 में उन्होंने भाजपा के विजय कुमार विमल को 37 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। इस बार उन्हें मंत्री बनाया गया था। 2020 में उन्होंने जदयू के निखिल मंडल को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित कर विधायक बने। इस चुनाव में जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी चुनाव मैदान में थे। उन्हें भी शिकस्त का मूंह देखना पड़ा था।

  • नाम- प्रो.चंद्रशेखर
  • उम्र - 61 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता - पोस्ट ग्रेजुएट (साइंस)
  • संपत्ति - 2,28,44, 711
  • बैंक लोन - 50 लाख
  • मुकदमा - 03

लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले प्रो.चंद्रशेखर को मंत्री बनाए जाने से राजद कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी है। मंत्री बनने की खबर के बाद कालेज चौक पर कार्यकर्तओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही कहा कि अब मधेपुरा में विकास की गति बढ़ेगी। जीत के बाद काफी चर्चा में आए थे। नीतीश कुमार के गठबंधन में आने के बाद से ही चंद्रशेखर के मंत्री बनने की चर्चा जोर पकड़ने लगा था। शपथ ग्रहण के बाद हर कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

Koo App