विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सब्जी कोठी' बनाने वाले भागलपुर के युवा विज्ञानी निक्‍की झा को मिला युथ अवार्ड, दिल्‍ली के विज्ञान भवन में मिला सम्‍मान

By Abhishek KumarEdited By:
Published: Fri, 13 Aug 2021 09:40 AM (IST)

भागलपुर के युवा विज्ञानी निक्‍की झा को युथ अवार्ड से सम्‍मनित किया गया है। उन्‍हें यह सम्‍मान दिल्‍ली के विज्ञान ...और पढ़ें

भागलपुर के युवा विज्ञानी निक्‍की झा को सम्‍मानित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
भागलपुर के युवा विज्ञानी निक्‍की झा को सम्‍मानित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कई बड़े सफल प्रयोग करने वाले युवा वैज्ञानिक निक्की कुमार झा को दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को यूथ अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें सोशल आब्जेक्टिवस लीड वालेंटियर इंटरप्राइज डेवलपमेंट (एसओएलवीइडी) चैलेंज अवार्ड दिया गया है। एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अनुराग ठाकुर और संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट को-आर्डिनेटर डिर्डे बायड ने निक्की को सम्मानित किया है।

-युवा वैज्ञानिक निक्की झा को मिला यूथ अवार्ड

- दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

- 'सब्जी कोठी' के आविष्कार के लिए मिला सम्मान

सब्जी कोठी के लिए मिला अवार्ड

निक्की को उनके आविष्कार 'सब्जी कोठीÓ के लिए अवार्ड मिला है। सब्जी कोठी एक बाक्सनुमा सब्जी-फलों का स्टोरेज है, जो सौर उर्जा या केवल 10 वाट की बिजली से संचालित होता है। इसमें सब्जियां बिना किसी कूलिंग के 20 से 30 दिनों तक ताजा रहती है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। सा‍थ ही सब्‍जी की बर्बादी भी कम होगी। 

निक्‍की झा अपने पिता को मानते हैं आदर्श

निक्की भागलपुर, नाथनगर के नया टोला दुधैला के रहने वाले हैं। उन्होंने स्टार्टअप के तहत अपनी एक कंपनी भी बनाई है। निक्की के पिता सुनील झा कहलगांव में फिजिक्स के शिक्षक और मां रीना रानी गृहणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर से हुई। दसवीं की परीक्षा गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर से 2009 में पास की। 2011 में नवयुग विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद 2016 में जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलेजी एंड मैनेजमेंट, नोएडा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया। 2018 में इकोलॉजी एंड इंवायरामेंटल साइंस में मास्टर की डिग्री ली। 

पहले भी मिल चुके हैं कई अवार्ड

निक्की ने और भी आविष्कार किए हैं, जिसमें कोल्ड स्टोरेज, सोलर ऑफ कोल्ड स्टोरेज आदि शामिल हैं। उन्हें पर्यावरण रत्न अवार्ड, साइंस, आर्ट एंड मैनेजमेंट अवार्ड, ग्लोबल यूथ इंटरप्रेन्यरशिप, यंगेस्ट ऑथर अवार्ड पहले भी मिला चुका है।