विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छाती पीटकर बिलखता रहा पति, पत्नी ने भरी पंचायत में छोड़ा साथ; भागलपुर में 4 महीने पुरानी शादी का दर्दनाक अंत

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:43 PM (IST)

भागलपुर के तुलसीपुर गांव में एक नवविवाहिता ने भरी पंचायत में अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. नवविवाहिता ने भरी पंचायत में पति के साथ रहने से इनकार किया।

  2. पति रोता रहा, पत्नी ने सिंदूर धोकर मायके जाने का फैसला लिया।

  3. पत्नी दहेज का सारा सामान लेकर मां के साथ चली गई।

संवाद सूत्र, खरीक। तुलसीपुर गांव में रविवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। भरी पंचायत में नई नवेली दुल्हन अपने पति से सीधे कह रही थीं, "अब तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी"।

पति रोते हुए छाती पीटकर कह रहा था घर छोड़ कर मत जाओ। ये हालत सिर्फ शादी के तीन-चार माह के अंदर पैदा हो गई थी। पति-पत्नी के बीच समाधान नहीं निकला तो परिवार वाले भिड़े। फिर भी समाधान नहीं निकला तो गांव में पंचायत बुलाई गई।

सरपंच गोविंद कुमार के साथ ही दर्जनों ग्रामीण की मौजूदगी में हुई पंचायत में नवविवाहिता ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, भावुक होकर पति रोता-बिलखता रहा और पत्नी से अपना घर नहीं छोड़ने की अपील करता रहा। बावजूद पत्नी ने पंचायत के समक्ष कथित तौर पर साफ कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहने का फैसला कर चुकी है।

इसके बाद नवविवाहिता ने अपने माथे का सिंदूर पति से धुलवा लिया। इस दौरान पंचायत में मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक तरह-तरह की चर्चा होती रही।

मायके में लाई दहेज के सभी सामान साथ ले गई पत्नी

ग्रामीणों के मुताबिक, नवविवाहिता अपनी मां के साथ चली गई। शादी के समय दिए गए दहेज एवं अन्य सामान भी मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पत्नी ने कथित रूप से जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी। इससे मामला और संवेदनशील हो गया।

अंततः पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के अलग रहने पर सहमति बनी और नवविवाहिता मायके चली गई। घटना के बाद से तुलसीपुर सहित आसपास के इलाके में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस मामले में कोई भी जानकारी होने से पुलिस ने इनकार किया है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में सड़क हादसे में जख्मी ट्यूशन शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी ठोकर

यह भी पढ़ें- दरभंगा में सड़क हादसे में जख्मी ट्यूशन शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी ठोकर