विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में सड़क हादसे में जख्मी ट्यूशन शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी ठोकर

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:33 PM (IST)

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में एक सड़क हादसे में घायल मधुबनी निवासी ट्यूशन शिक्षक हरेराम साह की इलाज के दौरान ...और पढ़ें

हरेराम साह की फाइल फोटो। सौजन्य: स्वजन व पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद हरे राम साह के स्वजन। फोटो : जागरण

हरेराम साह की फाइल फोटो। सौजन्य: स्वजन व पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद हरे राम साह के स्वजन। फोटो : जागरण

HighLights

  1. दरभंगा में सड़क हादसे में ट्यूशन शिक्षक की मौत।

  2. अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए थे हरेराम साह।

  3. परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Madhubani Youth Accident: सड़क हादसे में जख्मी मधुबनी निवासी 43 वर्षीय ट्यूशन शिक्षक की सोमवार को दरभंगा के अल्लपट्टी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी बेचू साह के पुत्र हरेराम साह के रूप में हुई है। वह विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

शनिवार शाम हुआ था हादसा

मृतक के भगिना विश्वनाथ साह ने बताया कि हरेराम साह 12 सितंबर, शनिवार की शाम ट्यूशन पढ़ाकर साइकिल से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गया। हादसे के बाद उन्हें अंधरामठ पीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

स्वजन ने बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें अल्लपट्टी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद स्वजन को सौंप दिया।

विश्वनाथ साह ने बताया कि हरेराम परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से पत्नी और तीन नाबालिग पुत्रों के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। स्वजन ने सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की पहल करने की मांग की है।