विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में भूकंप से हिली बिहार की धरती, सुबह सोकर उठते ही मिली डरावनी खबर

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:34 PM (IST)

नेपाल में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके मंगलवार सुबह भागलपुर समेत बिहार के कई हिस्सों में महसूस किए गए।  

सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके (स्क्रीनग्रैब- @@NCS_Earthquake)

सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके (स्क्रीनग्रैब- @@NCS_Earthquake)

HighLights

  1. नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार में महसूस हुए झटके।

  2. भागलपुर में सुबह 7 बजे हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं।

  3. छुट्टी के कारण लोग देर से जागे, अफरातफरी नहीं मची।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कार्तिक पूर्णिमा की सुबह मंगलवार को करीब सात बजे भागलपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, छुट्टी का दिन होने और सुबह की हल्की ठंड बढ़ने के कारण अधिकतर लोग देर तक सोए रहे।

मार्निंग वाक पर निकलने वालों की संख्या भी कम थी, इसलिए शहर में कहीं अफरातफरी नहीं मची। कई लोगों को तो जागने के बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि सुबह धरती डोली थी। इसके बाद दिन भर शहर में इसे लेकर चर्चा होती रही। जिले में कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:02:47 बजे नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में (27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर) जमीन से लगभग 20 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

भूकंप का असर भागलपुर समेत पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, सुपौल, अररिया और पूर्णिया के अलावा पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। शुरुआती रिपोर्ट में कहीं से भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है और भागलपुर में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।

यह भी पढ़ें- वाणावर पहाड़ी की खूबसूरती निहारना अब होगा आसान, अंतिम चरण में पहुंचा रोपवे का काम; प्रशासन ने तेज की कवायद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।