उप चुनाव में एनडीए सरकार की खुलेगी पोल : बुलो मंडल
पूर्व राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि उप चुनाव में एनडीए का खाता तक नहीं खुलेगा। सुशासन सरकार की कलई खुल जाएगी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 02:13 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:20 AM (IST)
भागलपुर । पूर्व राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि उप चुनाव में एनडीए का खाता तक नहीं खुलेगा। सुशासन सरकार की कलई खुल जाएगी। बुलो शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा, राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बाढ़, कटाव और जलजमाव से 15 जिलों के लोग परेशान हैं। राज्य सरकार राहत बचाव में पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि राजद नेत्री राबिया खातुन को नाथनगर विधानसभा के उप चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। उप चुनाव के परिणाम के बाद राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें