विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी से इनकार करने पर छात्रा को मारी गोली, भागलपुर में सिरफिरे आशिक की तलाश जुटी पुलिस

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:55 AM (GMT+05:30)

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में नेहा कुमारी नामक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फौजी साह ...और पढ़ें

पुलिस अधिकारी। फोटो जागरण

पुलिस अधिकारी। फोटो जागरण

HighLights

  1. नवगछिया में छात्रा नेहा कुमारी की गोली मारकर हत्या।

  2. आरोपी फौजी साह ने जबरन शादी का दबाव बनाया था।

  3. शौच से लौटते समय कटरिया स्टेशन के पास मारी गोली।

संवाद सूत्र, नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव की छात्रा नेहा कुमारी की गुरुवार की रात कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस मामले में मृतका के भाई सोनू कुमार के बयान पर गांव के ही फौजी साह के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाई का आरोप है कि आरोपित उसकी बहन से जबरन शादी करना चाहता था। विरोध करने पर उसे धमकी देता था। इस मामले को लेकर गांव में दो बार पंचायत भी हुई थी।

सोनू ने बताया कि उसकी बहन नेहा मदन अहिल्या कॉलेज , नवगछिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में उसका कॉलेज आना-जाना होता था।

इसी दौरान गांव के फौजी कुमार (25), पिता विलास साह, उस पर गलत नजर रखता था और शादी करने का दबाव बनाता था। नेहा इसका विरोध करती थी और घर आकर स्वजन से शिकायत करती थी।

इस मामले को लेकर उनके पिता ने गांव में दो बार पंचायत कराई थी। इसके बावजूद आरोपित नेहा से जबरन शादी करने पर अड़ा था।

पिता ने नेहा की शादी अपने समाज में योग्य लड़का देखकर तय करने की योजना बनाई थी। कुछ दिन पहले उसकी शादी खरीक में एक युवक से तय हुई थी। पिता लड़के वालों से लुधियाना जाकर छेका की तारीख तय करने गए थे।

शौच से लौटते समय मारी गोली

सोनू ने आरोप लगाया कि नेहा गुरुवार की रात शौच के लिए कटरिया रेलवे स्टेशन के पास गई थी। लौटने के दौरान स्टेशन से पूरब रेलवे पटरी के किनारे आरोपित ने उसे गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर जब वह स्टेशन पहुंचा तो आरोपित को भागते देखा। गांव के अन्य लोगों ने भी आरोपित को भागते देखा।

लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह पश्चिम दिशा की ओर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पटना में डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी छात्रा की मौत, 4 दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव