Move to Jagran APP

नमो देव्यै : संघर्षों के मार्ग पर चलकर मधेपुरा की पूनम महिलाओं के लिए लिख रही सफलता की कहानियां

मधेपुरा पूनम के ²ढ़ संकल्प के आगे सारी समस्याएं बौनी होती चली गई। निरंतर प्रयास व मेहनत के बल पर पूनम ने पहली बार ही बिहार पुलिस की परीक्षा पास की। आज उनके प्रयास से कई और लोग आगे बढ़ रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:25 PM (IST)
नमो देव्यै : संघर्षों के मार्ग पर चलकर मधेपुरा की पूनम महिलाओं के लिए लिख रही सफलता की कहानियां
निरंतर प्रयास व मेहनत के बल पर पूनम ने पहली बार ही बिहार पुलिस की परीक्षा पास की।

मधेपुरा, जेएनएन। जिंदगी की असली उड़ान बाकी है, जिंदगी के कई इम्तेहान बाकी है। नापी है मु_ी भर जमीन, अभी तो सारा आसमान बाकी है। इस वाक्य को चरितार्थ कर दिखाया पूनम कुमारी ने। पूनम ने बताया कि उसे बचपन से ही पढ़ाई का काफी शौक था। पढ़ाई करने के लिए मेरी मां व पिता मुझे हमेशा प्रेरित करते थे। उन्हीं की प्रेरणा के बदौलत मैं लगातार पढ़ाई में आगे बढ़ती रही है। अक्सर समाज में महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में पुरूषों की तुलना में कम महत्व दिया जाता है। लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा आगे बढऩे में सहायता की। बताते चलें कि पढ़ाई में आगे बढऩे के बाद पूनम ने बोर्ड परीक्षाएं अच्छे नंबरों से पास की। पढ़ाई के क्षेत्र में और आगे बढऩे के लिए पूनम प्रयासरत तो थी लेकिन उसके गांव में उच्च शिक्षा के हासिल करने के संसाधनों के अभाव था। इसके बावजूद इसने अपनी कोशिश जारी रखी। इस दौरान उसके परिजनों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद ही उसके सपनों पर आंशिक ग्रहण लग गया। लेकिन पूनम ने हार नहीं मानी। उसने अपनी कोशिश जारी रखी। इसके बाद उसके पति एवं ससुर ने उसे प्रोत्साहित कर आगे बढऩे के लिए कहा।

loksabha election banner

लगातार संघर्षों के बाद मिली सफलता

शादी के बाद पति सुनील कुमार व ससुर हजारी साव के प्रोत्साहन के बाद पूनम ने एक बार फिर अपनी तैयारी शुरू की। इस दौरान काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। लेकिन पूनम के ²ढ़ संकल्प के आगे सारी समस्याएं बौनी होती चली गई। निरंतर प्रयास व मेहनत के बल पर पूनम ने पहली बार ही बिहार पुलिस की परीक्षा पास की। परीक्षा पास कर पूनम ने वर्ष 2015 में ज्वाङ्क्षनग की। वर्तमान में पूनम अपने दो बच्चों को संभालते हुए अपनी जिम्मेवारी निभा रही है। अपनी सफलता के बाद पूनम लगातार महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती रहती है। साथ ही महिलाओं एक बार में सफलता नहीं मिलने पर उस असफलता से सीख लेकर दोगुनी शक्ति के साथ जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। इससे प्रेरित होकर कई लड़कियों ने सारे मिथकों को तोड़ जीवन में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इसलिए हर पल हमें अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.