मुजफ्फरपुर महापाप: भागलपुर से पटियाला जेल के लिए रवाना किया गया ब्रजेश ठाकुर
मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनशोषण मामले में भागलपुर जेल में बंद आरोपी ब्रजेश ठाकुर को पंजाब के पटियाला जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। उसे लेकर ट्रेन गुरुवार को पटियाला पहुंचेगी।
By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 02:11 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 02:11 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को बुधवार को देर रात भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) से पंजाब के पटियाला स्थित नाभा जेल के लिए रवाना कर दिया गया। ब्रजेश ठाकुर को कड़ी सुरक्षा के बीच आम्रपाली एक्सप्रेस (कटिहार-अमृतसर) से पंजाब ले जाया जा रहा है। नवगछिया स्टेशन पर वे लोग ट्रेन से पंजाब के लिए रवाना होंगे।
13 लोगों को कराया गया रेल आरक्षण
ब्रजेश ठाकुर की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस से एक थानेदार, एक एएसआइ, दो हवलदार और आठ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की कमान एससी, एसटी थानेदार अजय कुमार को सौंपी गई है। ब्रजेश के हाथ में हथकड़ी लगाकर ले जाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार के बाहर के जेल में भेजे जाने की बात पर जेल प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है।
ब्रजेश ने किया तबीयत बिगडऩे का नाटक
ब्रजेश ठाकुर को पंजाब के नाभा जेल भेजे जाने संबंधी कागजात मिलने की जानकारी मिलते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसकी चिकित्सकीय जांच कराई, जिसमें उसकी स्थिति सामान्य मिली। प्रशासन का कहना है कि ब्रजेश नाभा जेल नहीं जाने के लिए नाटक कर रहा था। जरूरी प्रक्रियाओं के बाद जेल प्रशासन ने नवगछिया स्टेशन भेजे जाने के पहले मेडिकल जांच कराई।
अनहोनी की आशंका पर खुफिया विभाग था अलर्ट
ब्रजेश ठाकुर को नाभा जेल भेजे जाने को लेकर प्रशासन के हाथ-पैर फूले हुए थे। भागलपुर से नवगछिया तक सड़क मार्ग से सफर के दौरान किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर खुफिया विभाग और पुलिस अलर्ट थी। भागलपुर एसएसपी और नवगछिया एसपी ने भी अपने अपने इलाकों में तैनात एसएचओ को ब्रजेश को जेल भेजे जाते समय नजर बनाकर रखने को कहा था, ताकि उसे सुरक्षित नवगछिया ट्रेन में बैठा दिया जाए। वहीं शाम में ब्रजेश के जेल से नवगछिया भेजे जाते ही जेल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
जेल आइजी कर रहे थे मॉनीटरिंग
कैंप जेल भागलपुर से ब्रजेश ठाकुर को नाभा जेल भेजे जाने को लेकर जेल आइजी मिथिलेश मिश्रा भी लगातार मामले की जानकारी कैंप जेल अधीक्षक रविंद्र चौधरी से ले रहे थे। सारी कागजी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने इस मामले में मुख्यालय को जानकारी दी। जेल आइजी मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बालिका गृह कांड के आरोपित ब्रजेश ठाकुर को कैंप जेल, भागलपुर से पटियाला के नाभा जेल भेजा गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें