Move to Jagran APP

Amazing Wedding in Bihar: राम के प्यार में दिवानी हुई मुस्कान खातून, हिंदू धर्म अपनाते हुए लिए सात फेरे

Amazing Wedding in Bihar- बिहार के भागलपुर के पीरपैंती में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। राम के प्यार में मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाते हुए उससे शादी कर ली। इधर लड़की के घर वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

By Hiralal KashyapEdited By: Shivam BajpaiPublished: Wed, 23 Nov 2022 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 05:37 PM (IST)
Amazing Wedding in Bihar: राम के प्यार में दिवानी हुई मुस्कान खातून, हिंदू धर्म अपनाते हुए लिए सात फेरे
Amazing Wedding in Bihar: भागलपुर के पीरपैंती में हुई शादी।

संवाद सूत्र, पीरपैंती, भागलपुर: Amazing Wedding in Bihar- भागलपुर के पीरपैंती के एक मंदिर में हुई अनोखी शादी की चर्चा चारों ओर है। यहां झारखंड के एक प्रेमी जोड़े के प्यार के आगे धर्म की दीवारें टूट गईं। मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाते हुए मंदिर में विवाह किया। हिंदू रीति-रिवाजों से हुए इस विवाह के दौरान हर-हर महादेव का उद्घोष हुआ तो वहीं महिलाओं ने सोहर गीत गाए। झारखंड के राम की हुई मुस्कान यहां विवाह करने के बाद उसे साथ चली गई। जानकारी मुताबिक, दोनों के बीच एक साल से लव अफेयर चल रहा था। अब यह प्यार सात जन्मों के बंधन में सनातन धर्म के रीति रिवाजों के साथ बंध गया है। इस अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

बड़ी बात यह है कि एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर सनातन धर्म को स्वीकार किया। उसके बाद हिंदू लड़के से शादी कर ली। गोड्डा जिला के मेहरमा क्षेत्र के रहने वाले राम कुमार, बीते 17 अक्टूबर को अपनी प्रेमिका मुस्कान खातून को लेकर घर से भाग निकला था। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का प्लान बनाया और गोड्डा कोर्ट पहुंच कर वकील से मिले। इसी बीच, जैसे ही ये खबर लड़की के परिवार को मिली, वे कोर्ट परिसर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया।

हम दोनों खुश हैं- न्यू कपल्स

कोर्ट के समक्ष लड़की ने अपना बयान देते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं और मैं इस शादी से खुश हूं। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। वहीं कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की पुलिस प्रशासन के तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई। इसके साथ ही लड़की को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया। वहीं लड़की ने अपने प्रेमी के साथ पीरपैंती के एक मंदिर में सनातन धर्म को अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि हमारे मामा और मौसा मुझे धमका रहे हैं। मुझे जान से मरने की धमकी भी दे रहे हैं। वहीं लड़के का कहना है कि हमलोग इस शादी से बहुत खुश हैं। लड़के ने वीडियो में बताया है कि हमारे परिवार वाले भी इस शादी को स्वीकार रहे हैं लेकिन लड़की के परिवार वालों की तरफ से मेरे परिवार वालो को लगातार धमकाया जा रहा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.