विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फुल फार्म में दिखे मुंगेर एसपी, बरियारपुर समेत कई थानों से मांगा स्पष्टीकरण

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 03:03 PM (IST)

मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जिले के कई थानों से स्पष्टीकरण मांगा है। फुल फार्म में दिखे एसपी ने ...और पढ़ें

क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक करते मुंगेर एसपी।
क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक करते मुंगेर एसपी।

संवाद सहयोगी, मुंगेर : पुलिस अधीक्षक जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने अपराध नियंत्रण के लिए की बैठक में कुछ थाना प्रभारियों की खूब खबर ली। पुलिस कप्तान फुल फार्म में दिखाई दिए। एसपी ने साफ कहा है कि अपराध पर नियंत्रण करें। एसपी ने औसत से नीचे प्रदर्शन रहने पर बरियारपुर, नयारामनगर थानाध्यक्ष और सफियासराय ओपी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। तीनों पर निंदन की कार्रवाई की गई है। मुफस्सिल अंचल निरीक्षक का औसत से नीचे प्रदर्शन रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निदंन की सजा के लिए डीआई से अनुशंसा की है। एसपी ने सभी को कर्तव्य के प्रति इमानदारी बरतते हुए बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान देने को कहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह वर्दी विधि व्यवस्था संधारण और जनता की रक्षा के लिए दिया है। वर्दी पहन कर लापरवाह हुए तो इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में रणनीति के तहत शांति व्यवस्था संधारण के लिए अपेक्षित कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने, थानावार व अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक करने की नसीहत दी। यातायात प्रबंधन व सीसीटीवी अधिष्ठापन के लिए स्थल का चयन करने की बात कही। डीजे का संचालन किसी भी कीमत पर नहीं हो। आगामी निकाय चुनाव की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्षों मतदान भवन व केंद्र का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया।

संवेदशील बूथों पर विशेष नजर

एसपी ने कहा कि कौन सा मतदान केंद्र सामान्य है और कौन सा संवेदनशील व नक्सल प्रभावित है। चुनाव को देखते हुए भी निरोधात्मक कार्रवाई, असमाजिक तत्वों के खिलाफ सीसीएस-थ्री, 12(2) की कार्रवाई, लाइसेंसी हथियार का सत्यापन, जांच व निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही। हथियार व शराब तस्करों की धड़पकड़ तेज करने की बात कही। जुआड़ियों और अवैध रूप से लाटरी खिलवाने वालों पर कार्रवाई करें। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष व सर्किल इंसपेक्टर थे।