विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंगेर एसपी जग्गुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जिला पुलिस महकमा में किया बड़ा फेरबदल, जानिए... किनको कहां भेजा गया

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Sun, 08 May 2022 09:18 PM (IST)

मुंगेर एसपी जग्गुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मुंगेर के कई थानाध्‍यक्ष को इधर से उधर कर दिया। धीरेंद्र पांडेय बने नगर ...और पढ़ें

मुंगेर एसपी जग्गुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कई थानाध्‍यक्षों का तबादला कर दिया।
मुंगेर एसपी जग्गुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कई थानाध्‍यक्षों का तबादला कर दिया।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। एसपी जग्गुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रविवार की शाम जिला पुलिस महकमा में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसरों का तबादला किया है। तबादले की सूची में कई थानेदार भी शामिल है। एसपी ने नगर कोतवाल के पद पर खड़गपुर के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडेय को कोतवाली का नया थानाध्यक्ष बनाया है। कोतवाली के थानेदार नीरज कुमार को हवेली खड़गपुर का थानाध्यक्ष बनाया है। एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए रविवार को 14 पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया है।

संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत को जमालपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया। जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार को संग्रामपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। साफियासराय ओपी अध्यक्ष गौरव कुमार को यातायात थाने का कमान दिया गया है। यातायात थानाध्यक्ष अंजुम होदा को कासिम बाजार थाना में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। मुफस्सिल अंचल इंस्पेक्टर बलराम प्रसाद को कोर्ट सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया। लड़ैयाटाड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर को सफियासराय ओपी अध्यक्ष बनाया गया। वासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को लड़ैयाटाड़ का थानाध्यक्ष बनाया गया। हेमजापुर ओपी अध्यक्ष रिंकु कुमार रंजन को खड़गपुर भेजा गया है।

कोर्ट सुरक्षा प्रभारी रामानुज सिंह को खड़गपुर अंचल इंस्पेक्टर बनाकर भेजा गया है। एएलटीएफ प्रभारी लालबहादुर सिंह को वासदेवपुर ओपी का अध्यक्ष बनाया गया। प्रभारी लागर सेल के संजय कुमार को हेमजापुर ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। खड़गपुर के अंचल निरीक्षक मु. नईमउद्​दीन अंसारी को मुफस्सिल अंचल भेजा गया है। सभी पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित स्थल पर योगदान करने के निर्देश दिया गया है।

170 पर मुकदमा

संवाद सहयोगी, हवेली खडग़पुर (मुंगेर)। छह मई को थाना क्षेत्र के रमनकाबाद नहर के समीप हाइवा की चपेट में आने से छोटकी मजगांव गांव के अंजनी यादव की मौत हुई थी। विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम के क्रम में तोडफ़ोड़ किया था। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद इस मामले में 20 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। एसडीपीओ ने बताया कि सड़क जाम के दौरान तोडफ़ोड़ मामले में चौकीदार के बयान पर कुल केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक अंजनी यादव के पुत्र के आवेदन पर जब्त वाहन के अज्ञात चालक पर भी केस किया गया है। बता दें कि, छह की रात सड़क हादसे में अंजनी यादव की मौत पर स्थानीय लोगों ने खूब बवाल काटा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।