मुंगेर पंचायत चुनाव 2021: बरियापुर प्रखंड में प्रचार थमा, 24 नवंबर को 1135 प्रत्याशियों की किस्मत होगी कैद
मुंगेर पंचायत चुनाव 2021 बरियापुर प्रखंड में आठवें चरण में होगा मतदान पूरी हुई प्रशासनिक तैयारियां। प्रशासनिक महकमे में तेजी प्रत्याशियों की बढ़ी बेचैनी। 78537 मतदाता इस बार करेंगे वोटिंग। 337 पदों पर किस्मत आजमाएंगे लोग। प्रशसनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर)। जिले के बरियापुर प्रखंड में पंचायत चुनाव आठवें चरण में 24 नवंबर को है। सोमवार को प्रचार-प्रचार का शोर थम गया। मैदान में खड़े 1135 प्रत्याशियों की किस्मत बुधवार को इवीएम और मतपेटियों में कैद होगी। अबकी बार इस चुनाव में 78537 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और नौ वार्ड सदस्य पदों पर खड़े उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ गई है। चुनाव में पुराने के साथ-साथ नए चेहरे ताल ठोंक रहे हैं।
प्रखंड से 11 मुखिया, 11 सरपंच, 15 पंचायत समिति सदस्य, दो जिला परिषद सदस्य, 149 वार्ड व 149 पंच सहित कुल 337 पदों पर चुनाव होना है। सभी बूथों का भैतिक सत्यापन कर लिया गया है। प्रखंड कर्मी चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। पंचायत चुनाव के लिए 156 बूथ बनाए गए हैं, इसके लिए 93 भवनों का चयन किया गया है। इस बार सहायक बूथों की संख्या भी सात है। रतनपुर पंचायत के सभी 13 बूथों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है। एक मतदान केंद्र भवन की संख्या 55 दो मतदान केंद्र भवन की संख्या 22 तीन मतदान केंद्र भवन वाले बूथों की संख्या 10, चार मतदान केंद्र भवन वाले बूथों की संख्या चार पांच मतदान केंद्र भवन वाले बूथों की संख्या एक तथा छह मतदान केंद्र भवन वाले बूथों की संख्या एक है। मिश्रित मतदान केंद्र 39 हैं, इसमें महिला तथा पुरुष मतदानकर्मी रहेंगें, शेष बूथों पर केवल पुरुष मतदानकर्मी रहेंगें।
हरिणमार में ज्यादा तो कल्याण टोला में सबसे कम वोटर
चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशी जनता के बीच मीठी वाणी में आरजू मिन्नत करने का काम कर रहे हैं। लोगों की सहायता के बहाने अपने वोट का जुगाड़ भी करते देखे जा रहे हैं। प्रखंड कर्मी चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए है। चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन भी कर लिया गया है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बदमाशों व वारंटियों की गिफ्तारी का अभियान भी शुरू हो गया है। प्रखंड के हरिणमार में वोटरों की संख्या ज्यादा है दूसरी ओर कल्याण टोला पंचायत में सबसे कम वोटर हैं।