विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने सौंपा बड़ा प्रोजेक्ट, खड़िया पिपरा में चेकडैम खोलेगा किसानों की समृद्धि का द्वार

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 08:09 PM (IST)

जनता को सौंपा बड़ा प्रोजेक्ट जनता को सौंपा बड़ा प्रोजेक्ट खड़िया पिपरा में चेकडैम खोलेगा किसानों की समृद्धि का द्वार। ...और पढ़ें

मुंगेर के सांसद ने जनता को सौंपा बड़ा प्रोजेक्ट।
मुंगेर के सांसद ने जनता को सौंपा बड़ा प्रोजेक्ट।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। बरियापुर प्रखंड क्षेत्र के किसानों के दिन बहुरने वाले हैं। करहरिया पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी पंचायत के किसान और समृद्ध होंगे। चेकडैम का सपना पूरा होने वाला है। किसानों की बड़ी आबादी को सिंचाई में सहूलियत होगी। दरअसल, खड़िया पीपरा स्थित मनी नदी पर चेक डैम निर्माण की हरी झंडी मिल गई है।

सरकार की ओर से राशि की स्वीकृति दे दी गई है। चेकडैम बनने से पांच हजार हेक्टेयर की भूमि पर सालों भर फसल लहलहाएगी। चेक डैम, पइन की पुर्नस्थापना पर कुल 21 करोड़ 89 लाख 57 हजार रुपये खर्च होंगे। चेक डैम का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। खरिया पिपरा चेक डैम के निर्माण हो जाने से बरियापुर के अलावा, हवेली खड़गपुर और सुल्तानगंज प्रखंड के किसान भी लाभान्विंत होंगे। चेकडैम बनने के बाद यहां के किसान वर्ष में दो फसल लगा सकते हैं। यह चेक डैम किसानों के लिए रामबाण साबित होगा।

घर और आंगन खुशहाल होंगे। समृद्धि की नई राह पर किसान दिखेंगे। यहां के किसानों का कहना है कि खड़िया पिपरा चेक डैम के निर्माण होने से बरियारपुर प्रखंड के करहरिया पूर्वी ,पश्चिमी व दक्षिणी तथा खड़गपुर प्रखंड के बढ़ौना, मंझगायडीह, अग्रहण, सतविघ्घी सहित कई गांवों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें जमा पानी से बेलहरनी नदी होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेगी, इससे यहां के प्रखंड के किसानों को भी लाभ मिलेगा।

किसान सुनील सिंह, अर्जुन मंडल, रामाशीष पासवान, बबलू साह, अमित दुबे, रजनीश चौधरी सहित का कहना है कि खड़िया पिपरा चेक डैम निर्माण हो जाने से प्रखंड के लगभग तीन पंचायतों की सिंचाई की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी, कई वर्षों से लोग इस चेक डैम के निर्माण की मांग कर रहे थे। सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अथक प्रयास से इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। किसानों ने सांसद को बधाई दी है।

वादे पर खड़े उतरे सांसद, जनता को सौंपा बड़ा प्रोजेक्ट

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जनता के वादे पर खड़े उतरे और बरियारपुर की जनता को बड़ा प्रोजेक्ट सौंप दिया। सांसद ने बताया कि इस बार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बरियारपुर के किसानों को खड़िया पिपरा पर चेकडैम बनाने का वायदा किया था। सांसद ने कहा था कि चैक डैम नहीं बना तो अगली बार वोट मांगने नहीं आएंगे। सांसद ने कहा कि वहां के लोग मेरे अपने हैं। संसदीय क्षेत्र में कोई हर विकास के काम को पूरा किया जाएगा। सांसद ने बरियारपुर की जनता के प्रति आभार जताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।