Move to Jagran APP

MS Dhoni Retires: बोले fans : 'इतनी जल्‍दी भी क्‍या थी माही', अभी तो बहुत कुछ करना बाकी था

MS Dhoni Retires भागलपुर के खिलाड़ी और खेल प्रेमी महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से अलविदा कर देने के निर्णय से मायूस हो गए हैं। इन लोगों ने कहा कि अभी बहुत कुछ बाकी था।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 04:16 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 04:16 PM (IST)
MS Dhoni Retires: बोले fans : 'इतनी जल्‍दी भी क्‍या थी माही', अभी तो बहुत कुछ करना बाकी था

भागलपुर [आंकाक्षा मिश्रा]। MS Dhoni Announces Retirement from International Cricket : 15 अगस्‍त 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्‍होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जो सेमीफाइनल मुकाबला था।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा हो जाने पर धोनी को चाहने वाले खिलाड़ी और खेलप्रेमी निराश हैं। लोग उनके पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी जल्‍दी क्‍या थी। अभी तो धोनी को क्रिकेट के लिए बहुत कुछ करना बाकी था। जिले के खिलाडि़यों और खेलप्रेमियों ने उनके अलविदा करने पर विभिन्‍न तरीके से प्रतिक्रिया दी है। जैसे ही धोनी के सन्‍यास लेने के सूचना आई, लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर निराश होकर पोस्‍ट करने लगे। उनके खेल में बेहतरीन योगदान की चर्चा होने लगी।

माउंट असीसी स्‍कूल के शिक्षक वैभव जैन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में भारत को कई उपलब्धियां दिलाई है। उन्‍होंने कहा कि इन उपलब्धियों के अलावा उनका व्‍यक्तित्‍व हमेशा प्रभावी रहा है। उन्‍होंने कहा कि संयम रखने की कला, धोनी से सीखी जा सकती है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे वे कभी हताशा या परेशान नहीं होते थे, उन्‍होंने हमेशा खुद को धैर्य बनाकर रखा। उन्‍होंने कहा कि धोनी ने कभी भी परिणाम की परवाह नहीं की। वे हमेशा अपने रास्‍ते पर चलते रहे।

माउंट असीसी स्‍कूल के शिक्षक मनीष झा ने कहा कि धोनी एक नाम नहीं प्रेरणा है। धोनी का व्यक्तित्व सब के लिए आदर्श है। वो कभी अपने लिए नहीं खेले। उनकी सभी बेहतरीन पारियों देश के लिए समर्पित रहा है। वे हमेशा अपने साथी खिलाडि़यों को प्रोत्‍साहित करते थे। उन्‍हें ज्‍यादा से ज्‍यादा मौका देते थे। रिटायरमेंट का भी वही अंदाज रहा।

छात्र अनिश झा ने उनके क्रिकेट जीवन में उल्‍लेखनीय योगदान को याद किया। उन्‍होंने कहा धोनी के पहले रन आउट से लेकर आखिरी रन आउट के बीच के डेढ़ दशक के कालखंड में सबको ना जाने कितनी बार खुशी के आंसू दिए। उन्‍होंने भारत को दूसरी बार विश्‍वकप दिलाने के लिए उन्‍हें याद किया।

क्रिकेट खिलाड़ी अमरदीप शुक्‍ला 'नटवर' ने कहा कि कठिन परिस्थित में धोनी जिस प्रकार खुद पर धैर्य बनाकर रखते थे, यह एक सफल कप्‍तान की पहचान है। वे क‍भी भी मैदान में पेरशान या किसी साथी खिलाड़ी से गुस्‍से में नहीं दिखे। उनकी सारी योजनाएं उनके अंदर ही चलती रहती थी। उन्‍होंने बेहतरीन कप्‍तानी कर क्रिकेट में भारत को विश्‍व में गौरवान्वित किया है। उन्‍होंने कहा कि अभी और धोनी को क्रिकेट में योगदान देनी चाहिए थी।

धोनी के क्रिकेट जीवन से अलविदा की सूचना पर रोचक सिंह निराश हो गए। उन्‍होंने कहा कि क्रिकेट आपको हमेशा याद रखेगा। मिस यू धोनी। उन्‍होंने सोशल नेटवर्क के माध्‍यम से धोनी की एक वीडियो अपलोड की है। जिसपर कई लोगों के टिपण्‍णी आए हैं।

गौतम मिश्रा ने लिखा है कि माही इंडियन टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, जिन्होंने अपनी अगुआई में भारत को सफलता की नई बुलंदियों पर पहुंचाया था।

हर्ष कश्‍यप ने कहा कि वे धोनी की आकर्षक पारी देखने के लिए ही टीवी पर क्रिकेट मैच देखते थे। धौनी का छक्‍का लगाने का अंदाज बेहद रोमांचित कर देता था। धोनी ने क्रिकेट को नया अंदाज दिया। वे कूल कप्‍तान के नाम से जाने जाते रहे। आपके प्रशंसक आपको बहुत मिस करेंगे।

स्‍नेहा कश्‍यप ने कहा कि धोनी ने हमेशा अपने खेल से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्‍होंने क्रिकेट के प्रति लोगों की रूचि बढ़ा दी। धोनी का अंदाज और व्‍यक्तित्‍व हमेशा प्रभावित करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.