मायागंज में दो सप्ताह बाद एमआरआइ शुरू
मायागंज अस्पताल में दो सप्ताह से बंद एमआरआइ शुरू हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 01:22 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:15 AM (IST)
भागलपुर। मायागंज अस्पताल में दो सप्ताह से बंद एमआरआइ शुरू हो गई है। इसके चालू होने से मरीजों को राहत मिली है। जेनरेटर चलाकर मरीजों का एमआरआइ किया जा रहा है। हालांकि यूपीएस अभी तक नहीं मिला है। यूपीएस आने के बाद बिजली से एमआरआइ किया जाएगा। सोमवार को 25 से ज्यादा मरीजों का एमआरआइ किया गया। सर्जरी, मेडिसीन अन्य विभागों में भर्ती मरीज एमआरआइ ठीक होने की प्रतिक्षा में थे। अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों का एमआरआइ रियायती दर पर किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें