पप्पू यादव विवादित बयान- मारे गये नक्सली के परिजनों को देंगे 25-25 हजार
सांसद पप्पू यादव हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि वे मारे गये नक्सली के परिजनों को 25-25 हजार रूपये देंगे।
मधेपुरा [जेएनएन]। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने नक्सलियों की तरफदारी करते हुए कहा कि वे मारे गये नक्सली के परिजनों को 25-25 हजार रूपयें देंगे।
सांसद ने नक्सली को मुख्य धारा में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वे रोजगार करेंगे तो उन्हे व 25 हजार रुपये देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे मारे गए नक्सली के परिजनों को 25-25 हजार की राशि वे देने जा रहे हैं। पहले लालू यादव और अब नीतीश कुमार के समय में सबसे अधिक नक्सली, दलित व गरीब मारे गए हैं। आखिर कब तक जुल्म होता रहेगा।
सांसद ने कहा कि खतरे में इंसान है और लोग भगवान को पूज रहे हैं। उनके लिए सबसे पहले इंसान है। अगर वे सत्ता में आए तो बाबाओं, भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों की शामत आएगी।