Move to Jagran APP

पारिवारिक कलह से ऊबी महिला, बच्‍ची को गोद में लेकर लगा ली आग, दोनों की मौत

बांका में पारिवारिक कलह ने इतना बड़ा उग्र रूप ले लिया कि मां ने अपनी बेटी को गोद में लेकर खुद को जला डाला। इस घटना में मां और उसकी बेटी की मौत हो गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 03:23 PM (IST)
पारिवारिक कलह से ऊबी महिला, बच्‍ची को गोद में लेकर लगा ली आग, दोनों की मौत
पारिवारिक कलह से ऊबी महिला, बच्‍ची को गोद में लेकर लगा ली आग, दोनों की मौत

बांका, जेएनएन।  जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के धरतीथान गांव निवासी मु फैजल की पत्नी आशियाना खातून (25 वर्ष) ने पारिवारिक कलह के कारण सोमवार की सुबह किरोसीन छिड़ककर आग लगा ली। घटना में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची निखट खातून को भी आग के हवाले कर दिया। इलाज के लिए स्वजनों द्वारा दोनों को सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत देख बेहतर इलाज के लिए दोनों को जेएलएनएमसीएच जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। अस्‍पताल जाने के क्रम में मासूम बच्ची ने तो रास्ते में ही दम तोड़ दी। जबकि महिला ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतका के स्वजनों से पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

मृतका का मायका सुईया थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव है। तीन साल पूर्व उसकी शादी धरतीथान गांव निवासी फैजल से हुई थी। जिसमें मृतक मासूम सहित दो बच्चा था। एक साल पूर्व दंपती के बीच रिश्ते में खटास आ गई। मामला न्यायालय तक पहुंच गया। इधर, कुछ दिन पूर्व दंपती के बीच सुलह हुआ। इसके बाद मृतका बच्चों के साथ ससुराल में ही रहने लगी थी। दो दिन पूर्व उक्त गांव में मृतका की एक रिश्तेदार का इंतकाल हुआ था। जनाजे में शामिल होने के लिए मृतका के पिता सहित अन्य आए थे। रविवार को मृतका पुत्र को लेकर पिता वापस घर लौट गयी। रात में पहले फांसी से झूलकर खुदकुशी की कोशिश की। इसकी भनक लगते ही स्वजनों ने फंदे से तुरंत नीचे उतार दिया। फिर समझा बुझाकर सोने चला गया।

दोबारा घटना को अंजाम नहीं दे। इसके लिए किवाड़ का एक पल्ला खोलकर हटा भी दिया था। सुबह तीन बजे किरोसिन तेल शरीर पर छिड़ककर खुद के साथ साथ मासूम बच्ची को भी आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब स्वजन दौड़े तो दोनों बुरी तरह झुलस चुकी थी। मृतका की हालत गंभीर होने कारण पुलिस फर्द बयान दर्ज नहीं कर पाई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया मृतका का शव गांव पहुंच गया है। उसके मायके से स्वजन पहुंच रहे हैं। एसआइ आलोक कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा जाएगा। इसके बाद केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.