Move to Jagran APP

Banka: पानी भरने चापाकल पर गई थी नाबालिग बच्ची, चॉकलेट देकर दरिंदे ने बुलाया, फ‍िर

बांका में एक नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की चापाकल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान दरिंदे ने उसे चॉकलेट देकर अपने पास बुलाया। पुलिस छापेमारी कर रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 09:32 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 09:32 AM (IST)
बांका में दुष्‍कर्म के प्रयास का एक मामला आया है।

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। बिहार के बांका जिले में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्‍कर्म के प्रयास का एक मामला आया है। बताया जा रहा है कि दरिंदे ने लड़की को चॉकलेट देकर अपने पास बुलाया। फ‍िर दुष्‍कर्म का प्रयास किया। लड़की ने इसकी जानकारी अपने स्‍वजनों को दी। इसके बाद से आरोपित फरार है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार धोरैया थाना क्षेत्र के गांव में चापाकल पर पानी लाने गई नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर लड़की के चाचा ने गांव के ही सनोज दास पर केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बच्ची पानी के लिए गांव के ही चापाकल पर गई थी। इस दौरान युवक ने उसे चॉकलेट और पैसे का लालच देकर गलत काम करने की बात कही।

युवक ने बच्ची को उठाकर एक बंगले में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान वह जोर-जोर चिल्‍लाने लगी। जिस पर युवक ने उसकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद डर से वह वहां से भाग गया। लड़की को किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी दी। घटना की सूचना बच्ची ने घर आकर अपने चाचा को दी।

लड़की के चाचा के आरोपित के घर कहने गये तो उसके स्वजनों ने उल्टे उसके साथ गली गलौज किया। थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई है, उसकी जांच की जा रही है। आरोपित को पकड़ा जाएगा। यह जघन्‍य अपराध है।

पु‍लिस से आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। यहां बता दें कि इन दिनों बांका जिले में लगातार इस प्रकार की घटना हो रही है। पुलिस की सक्रियता से आरोपित पकड़े भी जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई मामले लोकलाज के कारण उजागर ही नहीं होते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.