Bhagalpur Crime: नाबलिग ने किया लड़की के साथ गंदा काम, दी धमकी-किसी को बताया तो जान मार देंगे
भागलपुर में एक नबालिग लड़की के साथ एक लड़का ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के आरोपी भी नाबिलग है। दुष्कर्म के बाद हत्या करने की धमकी भी थी। घटना के बाद लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना काफी जघन्य है। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला भी नाबालिग है। घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी देते कहा कि अगर किसी को इस घटना की जानकारी दी तो मार डालेंगे। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में विरोध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी ने जांच के लिए टीम गठित किया है।
जानकारी, इशाकचक थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन झोपड़पट्टी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने का आरोपित भी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपित का उम्र पीड़िता से दो साल अधिक 11 साल का बताया जाता है। घटना की पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सूचना मिलने पर एएसपी पूरण कुमार झा के नेतृत्व में इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस आरोपित और पीड़िता का मेडिकल जांच कराएगी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर से निकलकर अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में पड़ोस के लड़के ने उसे पकड़ लिया और मुंह को कपड़े से कसकर बांध झाड़ी में लेकर गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ रोती हुई वह घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। लड़की की हालत खराब है।
एएसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि घटना स्थल पर खून के निशान नहीं था। मेडिकल जांच रिपोर्ट से दुष्कर्म की सच्चाई का पता लगेगा। जांच रिपोर्ट से ही पीड़िता और आरोपित के उम्र की भी पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपित और पीड़ित परिवारों के बीच आपसी विवाद के बिंदु से भी मामले की जांच की जा रही है। लोगों ने कहा कि पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह एक जघन्य अपराध है। स्वजनों और ग्रामीणों में इस घटना पर रोष वयक्त किया है।