राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक लखीसराय में प्राचार्य ने लखीसराय और शेखपुरा जिले के 60 टॉपर छात्र-छात्रों को सम्मानित किया। इस क्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा अपने जीवन के हर मार्ग पर कड़ी मेहनत करें सफलता चरण चूमेगी।
जागरण संवाददाता, लखीसराय । गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लखीसराय में लखीसराय और शेखपुरा जिले के 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. आरके रंजन द्वारा उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने बताया कि दोनों संस्थान के प्रत्येक ब्रांच एवं सेमेस्टर के टॉपर छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह सम्मान समारोह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बिहार पटना द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित होना था लेकिन कोरोना के कारण स्थानीय स्तर पर आयोजित हुई। प्राचार्य ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी। सभी मेधवी छात्र छात्राएं सम्मान पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे। कई छात्रों ने इस सम्मान के लिए संस्थान प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक व्याख्याता सूरज कुमार एवं बसंत कुमार भी मौजूद थे।
प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक प्राप्त लखीसराय के मेधावी छात्र-छात्राएं
ब्रांच मैकेनिकल इंजीनियरिंग सत्र 2018- 21 : सुमित कुमार पांडेय, अंगद कुमार एवं शिवम कुमार।
ब्रांच इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सत्र 2018-21 : सौरभ कुमार, बलराम कुमार एवं साक्षी कुमारी।
ब्रांच इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग सत्र 2018-21 : अरविंद कुमार ,प्रिया कुमारी एवं सुमन कुमारी।
ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग सत्र 2018-21 : गोविंद कुमार, अनन्या राज एवं पवन कुमार।
ब्रांच मैकेनिकल इंजीनियरिंग सत्र 2019-22 : अंशुल राज, सोनू कुमार एवं अमित कुमार।
ब्रांच इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सत्र 2019-22 : अंकित कुमार, अनुपूर्णा कुमारी एवं दिव्यांशु कुमार।
ब्रांच इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग सत्र 2019-22 : संध्या रानी, अमन कुमार सिन्हा एवं नितेश कुमार।
ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग सत्र 2019-22 : आर्यन कुमार, कुश कुमार एवं नंदन कुमार।
शेखपुरा जिला के पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्रा
ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग
सत्र 2017-20 : शनिदेव कुमार राम, नीतीश कुमार एवं गौरव कुमार।
सत्र 2018- 2021: श्वेता प्रिया, चंदन कुमार एवं रागिनी कुमारी।
सत्र 2019-2022 : कुमार सत्यम, सुजीत कुमार एवं प्रिंस कुमार।
ब्रांच मैकेनिकल इंजीनियरिंग
सत्र 2017-20 : सिद्धनाथ कुमार, सोनी कुमारी एवं अमित कुमार।
सत्र 2018-21 : संटू कुमार, श्रुति किरण एवं सौरभ कुमार।